Himachal Govt
Unaराजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज आर्ट्स संकाय द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही प्रदान नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाते हुए अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया।  इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना रहा। मंच संचालन फाइनल ईयर के विद्यार्थियों तन्वी और अंकुश शर्मा  ने प्रभावशाली ढंग से किया। दोनों विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप से आगे बढ़ाते हुए उपस्थित सभी का ध्यान बनाए रखा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस को उनके जीवन में विशेष महत्व रखने वाला दिन बताया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल:...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

राजधानी में मौसम ने ली करवट, देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश को देखते हुए भारत मौसम...

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः इंदरबीर सिंह   अमृतसरः आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल: लायंस क्लब नाहन की ओर से शिक्षक दिवस  शिक्षा के...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...