Himachal Govt
InternationalItaly में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पीएम बनी Giorgia Meloni,...

Italy में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पीएम बनी Giorgia Meloni, PM मोदी ने खास दोस्त को दी बधाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी है। यह बधाई उन्होंने मेलोनी को नया राजनीतिक रिकॉर्ड बनाने पर दी है। पीएम मोदी ने मेलोनी को अपना मित्र बताते हुए कहा है कि – ‘इटली के युद्धोतर इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पीएम बने रहना इटली के लोगों का भरोसा दिखता है’। पीएम ने आगे कहा कि जियोर्जियो मेलोनी की दोस्ती से भारत और इटली के बीच में विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के बेहतर और समृद्ध भविष्य के लिए मेलोनी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।

Read In English : https://encounternews.in/india/pm-modi-message-giorgia-meloni-italy-longest-serving-postwar-prime-minister/

लोगों का दिखता है भरोसा

पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते जिर्योजिया मेलोनी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि – ‘मेरे पीएम मेलोनी को इटली के युद्ध के बाद में इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पीएम बने रहने पर बधाई। पीएम मोदी ने कहा कि मेलोनी की यह उपलब्धि दिखाती है कि इटली के लोगों के नेतृत्व पर उन्हें कितना भरोसा है। उन्होंने मेलोनी को आगे भी सफलता की शुभकामनाएं दी। आने वाले सालों में उनकी सफलता की हम कामना करते हैं’।

भारत और इटली के रिश्तों पर भी की बात

पीएम ने भारत और इटली में कैसे रिश्ते हैं इस पर भी बात की। उनका कहना है कि जिर्योजिया मेलोनी की दोस्ती ने भारत-इटली की खास रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में खास भूमिका निभाई है। मोदी ने कहा है कि दोनों देशों के लोगों के अच्छे और खुशहाल भविष्य के लिए वह जिर्योजिया मेलोनी के साथ में मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने मेलोनी को आने वाले सालों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

सरकार ने किए कई काम

जियोर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – ‘सरकार का लंबे समय तक चलना सिर्फ रिकॉर्ड बनाने की बात नहीं है। इससे देश को लंबे समय की योजनाएं बनाने, जरुरी फैसले लेने और किए गए सभी वादों को पूरा करने में मदद मिलती है। उनका कहना है कि उनकी सरकार ने कई काम किए हैं और इसके परिणाम सबके सामने हैं हालांकि उनका यह भी मानना है कि अभी काफी कुछ करना बाकी भी है’।

छोटी उम्र में शुरु कर दी थी राजनीति

जियोर्जियो मेलोनी अक्टूबर 2022 में इटली की पीएम बनी थी। उन्होंने किशोरवस्था में ही राजनीति शुरु कर दी थी। उस दौरान वो इटालियन सोशल मूवमेंट से भी जुड़ी थी। यह संगठन फासीवादी नेता बेनिटो मुसोलिनी के समर्थकों ने बनाया था। मेलोनी ने यह रिकॉर्ड ऐसे समय में बनाया है जब उनके सामने कई राजनीतिक चुनौतियां भी है। हाल के दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके रिश्तों में भी कई सारे मतभेद सामने आ चुके हैं। अगला चुनाव होने से पहले भी मेलोनी की सरकार के सामने कई सारी चुनौतियां है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नशों के खिलाफ आवाज उठाने पर व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में सरकार द्वारा लगातार नशा तस्करों के...

Punjab News: A.K.Enterprises पर पुलिस की रेड, PUMA Company का नकली माल बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा रोड पर आज एक एके...

बंगाणा भाजपा कार्यालय में आज होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान...

Punjab News: नशों के खिलाफ आवाज उठाने पर व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में सरकार द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं सरकार द्वारा चलाई...

Punjab News: A.K.Enterprises पर पुलिस की रेड, PUMA Company का नकली माल बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा रोड पर आज एक एके इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में पुलिस ने रेड की। बताया जा रहा...

Punjab News: Bus Stand पर पोती की दवा लेकर खड़ी महिला का पर्स छीनकर एक्टिवा सवार फरार, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में लूट और चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। जिसकी वजह से आम लोगों का...

बंगाणा भाजपा कार्यालय में आज होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में आज बंगाणा स्थित भाजपा कार्यालय में विशेष सम्मान समारोह...