Himachal Govt
Haryana Govt4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए...

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन फार्म भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर 4 सितंबर, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि जो परीक्षार्थी सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) फ्रैश कैटेगरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, ऐसे परीक्षार्थी 3500 रूपये निर्धारित शुल्क के साथ 4 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय केवल अपना, माता-पिता या भाई-बहन का ही मोबाइल नंबर दर्ज करें, किसी कोचिंग सैन्टर या साईबर कैफे वाले का मोबाईल नंबर दर्ज न करवाएं, ताकि बोर्ड द्वारा छात्रहित के दृष्टिगत समय-समय पर जो-जो जानकारियां/हिदायतें दी जानी होती हैं वे सीधे परीक्षार्थी तक पहुंच सके। दसवीं कक्षा के परीक्षार्थियों हेतु बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र लागू किया गया है, इस प्रकार पूर्व में लागू पांच अनिवार्य विषयों के स्थान पर अब परीक्षार्थी द्वारा छ: अनिवार्य विषयों के साथ एक वैकल्पिक विषय का चयन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने से संबंध में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश/पूर्ण जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को पढऩा अवश्य सुनिश्चित करें। ऑनलाइन आवेदन के सफल पंजीकरण से अभिप्राय है कि आवेदन/पंजीकरण के साथ-साथ निर्धारित शुल्क का बोर्ड कार्यालय के नामित बैंक खाते में जमा होना।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े बुजुर्ग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के शाहपुरकंडी में 200 फीट ऊंचे टावर...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

Punjab News: अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े बुजुर्ग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के शाहपुरकंडी में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर अपनी मांगों के हक में प्रदर्शन कर रहे...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सिरतार संस्थान को राज्य का...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मिलान में मिली विसंगतियों व पिछले विशेष गहन...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल सेवाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा वितरण, अनाज भंडारण तथा सहकारी...