Himachal Govt
Haryana Govtचमकौर साहिब की पवित्र धरती त्याग, साहस और सेवा की जीवंत पाठशाला:...

चमकौर साहिब की पवित्र धरती त्याग, साहस और सेवा की जीवंत पाठशाला: CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के चमकौर साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और गुरु चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा हरियाणा-पंजाब में आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए अरदास की। साध-संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब की इस पवित्र धरती पर गुरु चरणों में शीश नवाने का अवसर उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। चमकौर साहिब की धरती त्याग, शहादत, सम्मान, सेवा, साहस और अदम्य आत्मबल की जीवंत पाठशाला है।

बीबी शरण कौर का उदाहरण हमें सिखाता है कि सेवा व साहस में महिलाएं कभी किसी से पीछे नहीं रहीं। हमें अपने महान गुरुओं व पुरखों से यही सीखने को मिलता है कि हमें अपने बच्चों को केवल सफल बनने के लिए ही नहीं बल्कि संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। गुरुओं का जीवन हमें यह सोचने के लिए प्रेरित करता है कि हम आने वाली पीढ़ियों को कैसी विरासत देकर जाना चाहते हैं।

केंद्र व हरियाणा सरकार आज उसी रास्ते पर चल रही है जो रास्ता हमारे महान गुरुओं ने हमें दिखाया था। गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार ने एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाया व शहादत को नमन किया। हम सब देश को आगे बढ़ाने, विकसित भारत के सपने को पूरा करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री इस देश को जिन ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए दिन-रात जितनी मेहनत से काम कर रहे हैं, उसमें हमें उनका साथ देना चाहिए।

हरियाणा किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने वाला देश का एकमात्र राज्य है। फसल खरीदने के 72 घंटे के भीतर पैसा किसान के खातों में पहुंच जाता है। यदि किसी कारण से इसमें देरी होती है तो किसान को उस पैसे का ब्याज भी मिलता है। इसी प्रकार हरियाणा में सब्जी व फलों का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सरकार ने भावांतर भरपाई योजना शुरू की है जिससे यदि फसल का बाजार भाव कम मिलता है तो उसके अंतर की भरपाई सरकार करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल से ज्यादा के सभी बुजुर्गों को भी इस योजना का लाभ देना शुरू किया है जिसे हरियाणा सरकार ने भी अपनाते हुए इसके तहत अब तक 8 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसी प्रकार हरियाणा में 1.80 लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की रसोई में केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर भिजवाया जा रहा है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस पीढ़ी को अपने महापुरुषों और शहीदों का इतिहास ज्ञात होता है, उसे कोई भी शक्ति उसके संस्कारों और मार्ग से भटका नहीं सकती। इसलिए समाज का दायित्व है कि साहिबजादों के शौर्य और बलिदान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए और बीबी शरण कौर के साहस व सेवाभाव से प्रेरणा लें।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े बुजुर्ग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के शाहपुरकंडी में 200 फीट ऊंचे टावर...

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल...

Punjab News: अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े बुजुर्ग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के शाहपुरकंडी में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर अपनी मांगों के हक में प्रदर्शन कर रहे...

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च-2027 के...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सिरतार संस्थान को राज्य का...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मिलान में मिली विसंगतियों व पिछले विशेष गहन...