Himachal Govt
Haryana Govtडिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ABDM पर राज्य स्तरीय...

डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ABDM पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) देश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल है। यह केवल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मरीज और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के बीच ऐसी भरोसेमंद एवं निर्बाध व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सुरक्षित रूप से उपलब्ध हो और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

हरियाणा में सरकारी अस्पतालों और चिकित्सकों का एबीडीएम के तहत पंजीकरण लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन निजी अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा स्वास्थ्य पेशेवरों की भागीदारी को और बढ़ाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का मकसद केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों को एक मंच पर लाकर उनकी शंकाओं और व्यावहारिक समस्याओं को समझना तथा उनका समाधान करना है।

एबीडीएम आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनेगा। इसलिए स्वास्थ्य संस्थानों को समय रहते डिजिटल व्यवस्था के लिए तैयार होना चाहिए। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ाना समय की आवश्यकता है। हरियाणा में अगले दो महीनों के दौरान जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों को एबीडीएम से जोड़ने, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग को बढ़ाने तथा क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

निजी अस्पतालों और चिकित्सकों से विशेष रूप से अपील की कि वे एबीडीएम को केवल सरकारी पहल न मानें, बल्कि इसे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की साझा जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में बेअदबी करने वाले व्यक्ति के पड़ोसी का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में बेअदबी करने...

अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मिलान में मिली विसंगतियों व पिछले विशेष गहन...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल सेवाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा वितरण, अनाज भंडारण तथा सहकारी...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों को हल करने के लिए गठित कैबिनेट...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में बेअदबी करने वाले व्यक्ति के पड़ोसी का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में बेअदबी करने के मामले में शहीद उधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह...