Himachal Govt
Himachal Govtउप-मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

उप-मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिमाचल प्रदेश से जुड़े प्रमुख परिवहन मुद्दे उठाए

शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की और हिमाचल प्रदेश से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण परिवहन मुद्दों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहन संचालकों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बारे में केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने पर्यटक वाहन के रूप में उपयोग किए जाने वाले वाहनों की स्वीकार्य (पर्मिसिबल एज लिमिट) आयु सीमा को 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का आग्रह किया।

ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट योजना के अंतर्गत आने वाले वाहनों की आयु सीमा पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने सड़क सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता किए बिना कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहनों को भी इसी प्रकार की राहत देने का आग्रह किया।

प्रदेश के टैक्सी संचालकों और पर्यटन क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए टूरिस्ट परमिट के तहत राज्य के भीतर संचालित टैक्सियों की वैधता अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में आवश्यक अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए। अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के बारे में भी चर्चा की।

उन्होंने आग्रह किया कि जब तक हिमाचल प्रदेश में पर्याप्त एटीएस स्थापित नहीं हो जाते, तब तक परिवहन संचालकों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए मैनुअल फिटनेस टेस्टिंग व्यवस्था को समानांतर रूप से जारी रखने की अनुमति प्रदान की जाए। गडकरी ने राज्य सरकार की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा प्रदेश सरकार के सभी निर्माणाधीन एटीएस केन्द्रों की स्थिति एवं संबंधित विवरण उपलब्ध करवाने को कहा। अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह विवरण तत्काल भेजा जाएगा।

बैठक में कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर गति सीमा को 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर भी सहमति बन। इसके अलावा, मुकेश अग्निहोत्री के आग्रह पर अमृतसर-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को पंडोगा से झलेड़ा, ऊना तक राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने बारे आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी...

Jalandhar News: आयल कैंटर ने कार को मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के रामा मंडी चौक पर आयल कैंटर...

हरियाणा में RBSK के अंतर्गत मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

Punjab News: समय से पहले नाव छोड़ मल्लाह हुआ फरार, लोग परेशान, देखें वीडियो

गुरदासपुर: मकोड़ा पट्टन के पास रावी नदी के उस...

हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल

आपदा प्रबंधन, कृषि और जल संरक्षण में नवाचार पर...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया...

Jalandhar News: आयल कैंटर ने कार को मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के रामा मंडी चौक पर आयल कैंटर और कार में टक्कर होने का मामला सामने आया है।...

हरियाणा में RBSK के अंतर्गत मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत राज्य की उल्लेखनीय...

Punjab News: समय से पहले नाव छोड़ मल्लाह हुआ फरार, लोग परेशान, देखें वीडियो

गुरदासपुर: मकोड़ा पट्टन के पास रावी नदी के उस पार बसे सात गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट...