Himachal Govt
LudhianaPunjab News: बेटी के साथ बदसलूकी, बाप-बेटे पर चलाई गोलियां, दोनों घायल,...

Punjab News: बेटी के साथ बदसलूकी, बाप-बेटे पर चलाई गोलियां, दोनों घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस का कहना- गोलियां चली ही नहीं

लुधियानाः सिविल सिटी में पिता का जन्मदिन मनाने की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब केक लेने गई बेटी के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी हुई। बात सिर्फ एक कुत्ते को लेकर शुरू हुई थी लेकिन अंजाम खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। बेटी को बचाने पहुंचे बाप-बेटे पर आरोपियों ने सरेआम गोलियां बरसा दी। थाना हैबोवाल पुलिस का कहना है कि गोली चलने की कोई सूचना ही नहीं है।

पीड़ित परिवार के बेटे ने घटना की जानकारी देते बताया कि उसकी बहन पिता के जन्मदिन के लिए केक लेने बाजार गई थी। वहां एक युवक कुत्ता घुमा रहा था। बहन ने सामान्य तौर पर पूछ लिया कि कुत्ता काटता तो नहीं है बस इसी बात पर युवक भड़क गया और उसने बहन के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

डरी हुई लड़की ने तुरंत अपने पिता और भाई को फोन कर मौके पर बुला लिया। जैसे ही बाप-बेटे वहां पहुंचे और आरोपियों से बदतमीजी का कारण पूछा तो बहस और ज्यादा बढ़ गई। इसी बीच आरोपियों की तरफ से एक लड़का दौड़कर अपने घर गया और बंदूक निकाल लाया, उसने आते ही फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी देते पीड़ित ने बताया मौके पर कुल 6 राउंड फायर किए गए। दहशत फैलाने के लिए 2 हवाई फायर किए और बाकी गोलियां सीधे बाप-बेटे को निशाना बनाकर दागी गईं। हमले में पिता और पुत्र की बाईं टांग में गोली लगी है। बेटे की टांग से गोली आर-पार हो गई है और हमले के दौरान उसकी बाजू में भी गंभीर चोट आई है, जहां 9 टांके लगे है। वहीं पिता की हालत गंभीर है क्योंकि गोली उनके पैर में ही फंस गई है।

वारदात के बाद SHO हैबोवाल ने बताया मामला हमारे ध्यान में जरूर है और जांच चल रही है लेकिन अभी तक गोली चलने की कोई सूचना हमारे पास नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Dinesh Dhall पर MLA Bawa का तंज, जिसे कोई नहीं संभालता उसका BJP थामती हाथ, देखें वीडियो

BJP के बाद समाजवादी या तामिलनाडू पार्टी का दिया...

हथिनीकुंड बैराज हादसाः एक जवान का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, मंगलवार शाम डूबी थी नाव, देखें वीडियो

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे...

Punjab News: गौंशाला बाजार में तारों में लगी आग, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गौशाला बाजार में बिजली की तारों के शार्ट...

Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं का अलार्म बजा था

लखनऊः वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया विमान...

शराब पर ज्यादा चार्ज करना पड़ा भारी, 67 कर्मचारी सस्पेंड

चेन्नईः तमिलनाडु में सरकारी शराब दुकानों को लेकर बड़ा...

Jalandhar News: Dinesh Dhall पर MLA Bawa का तंज, जिसे कोई नहीं संभालता उसका BJP थामती हाथ, देखें वीडियो

BJP के बाद समाजवादी या तामिलनाडू पार्टी का दिया सुझाव जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

हथिनीकुंड बैराज हादसाः एक जवान का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, मंगलवार शाम डूबी थी नाव, देखें वीडियो

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे सेना के दो जवानों में से एक का शव मिल...

Punjab News: गौंशाला बाजार में तारों में लगी आग, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गौशाला बाजार में बिजली की तारों के शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हादसे में गनीमत यह...

Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं का अलार्म बजा था

लखनऊः वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया विमान (IX 1253) की वीरवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग...