Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा में 6 आईएएस, 6 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

हरियाणा में 6 आईएएस, 6 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस और 6 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारियों में अनिरुद्ध यादव, जो वर्तमान में नारनौल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उप प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को एचएसआईआईडीसी का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक तथा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अदिति सिंघानिया, जो वर्तमान में गुरुग्राम में सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) के पद पर कार्यरत हैं, को ऐलनाबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। राहुल कंवारिया, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), अंबाला को पेहोवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। रुहानी, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), रेवाड़ी को फिरोजपुर झिरका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। सुमन यादव, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), यमुनानगर को उचाना कलां का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

योगेश दिलहोर, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), सोनीपत को डबवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार एचसीएस अधिकारियों में विजेंद्र हुड्डा, जो वर्तमान में जिला परिषद तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, चरखी दादरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को चरखी दादरी के जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

वेद प्रकाश, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), डबवाली को नगर निगम, हिसार का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। लक्ष्मी नारायण, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), फिरोजपुर झिरका को शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हड़ (नूंह) का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। रमित यादव, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), उचाना कलां को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम का संयुक्त निदेशक लगाया गया है। गुरविंदर सिंह, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पेहोवा को नारनौल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

पारस भगोरिया, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), ऐलनाबाद को नगर निगम, करनाल का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित हुई DJ की पिकअप गाड़ी, एक की मौत, देखें वीडियो

नागौर: खींवसर में टीचर के रिटायरमेंट समारोह के बाद...

इस दिन ब्लॉक रहेगा Ambala Cantt Railway Station, जानें वजह

अंबाला : शहर के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने...

Ludhiana News : काम से लौट रहे छात्र पर जानलेवा हमला कर लूट, देखें वीडियो

लुधियाना : महानगर के एक इलाके में छात्र पर...

इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने बुजुर्ग पिता को पीटा, देखें वीडियो

पुणे: महाराष्‍ट्र में पुणे के इंदापुर में जमीन के...

Haryana News : बहनो के साथ School से लौट रहा भाई नहर मे गिरा, Rescue जारी

हिसार : जिले के प्रमुख गांव बालसमंद से एक...

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित हुई DJ की पिकअप गाड़ी, एक की मौत, देखें वीडियो

नागौर: खींवसर में टीचर के रिटायरमेंट समारोह के बाद निकाले जा रहे जुलूस में शामिल डीजे लगी पिकअप अनियंत्रित...

इस दिन ब्लॉक रहेगा Ambala Cantt Railway Station, जानें वजह

अंबाला : शहर के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन के द्वारा अहम कदम उठाया जा रहा...

Ludhiana News : काम से लौट रहे छात्र पर जानलेवा हमला कर लूट, देखें वीडियो

लुधियाना : महानगर के एक इलाके में छात्र पर जानलेवा हमला कर लूट का मामला सामने आया है। यह...

इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने बुजुर्ग पिता को पीटा, देखें वीडियो

पुणे: महाराष्‍ट्र में पुणे के इंदापुर में जमीन के विवाद ने पिता-बेटों के रिश्ते को तार-तार कर दिया है।...