Himachal Govt
Haryana GovtSGST संग्रह में हरियाणा ने देशभर में दर्ज की गई 29% बढ़ोतरी

SGST संग्रह में हरियाणा ने देशभर में दर्ज की गई 29% बढ़ोतरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। इस अवधि में प्रदेश का एसजीएसटी संग्रह 24,662 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 19,174 करोड़ रुपये था। राज्य की यह वृद्धि राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 16 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अगस्त 2026 में भी हरियाणा ने एसजीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इस माह राज्य को एसजीएसटी (समायोजन के बाद) से 4,982 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष अगस्त माह में यह संग्रह 4,119 करोड़ रुपये था। इस प्रकार अगस्त 2026 में एसजीएसटी संग्रह में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 13 प्रतिशत से अधिक है।

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में कुल 6.63 लाख जीएसटी करदाता हैं। यह संख्या देश के कुल जीएसटी करदाताओं की 4 प्रतिशत से भी कम है। इसके बावजूद देश के कुल जीएसटी संग्रह (एसजीएसटी+सीजीएसटी+आईजीएसटी) में हरियाणा का योगदान लगभग 7.7 प्रतिशत है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में वैट/सीएसटी संग्रह में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में वैट/सीएसटी से 5,768 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 5,067 करोड़ रुपये था। इस प्रकार वैट/सीएसटी संग्रह में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने की राजपूत कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश...

Punjab News: Car और Scorpio की टक्कर में Teacher सहित Student की मौत

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसे खां मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो और...

नूंह जिले के तीन गांवों में नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य के हर नागरिक तक बेहतर...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय लड़की की मौत, पिता पर लगे आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के मत्तेवाल इलाके में 19 वर्षीय लड़की...

हरियाणा में खेती को किफायती और फायदेमंद बनाने के लिए बड़ा कदम

चंडीगढ़: हरियाणा में कृषि लागत घटाने, किसानों की आय...

CM Sukhu ने की राजपूत कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा...

Punjab News: Car और Scorpio की टक्कर में Teacher सहित Student की मौत

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसे खां मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो और कार की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में...

नूंह जिले के तीन गांवों में नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य के हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार ठोस कदम...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय लड़की की मौत, पिता पर लगे आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के मत्तेवाल इलाके में 19 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया...