गुरदासपुरः जिले के बब्बेहाली अड्डा गांव में पुलिस कॉन्स्टेबल और उनकी बहन पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कॉन्स्टेबल करणप्रीत सिंह और उनकी बहन घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कॉन्स्टेबल करणप्रीत सिंह के मुताबिक, उन्होंने गांव में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले कुछ लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। इसी बात को लेकर कुछ युवक उनसे नाराज थे। जिसके बाद उनके पर यह दूसरी हमला हुआ है।
रंजिश के चलते हमला करने का आरोप
कॉन्स्टेबल का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने उन पर और उनकी बहन पर हमला किया। हमले में दोनों को चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के कारणों व आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।