Himachal Govt
LudhianaPunjab News: नशे की जद में आये युवाओं को स्किल देकर रोजगार...

Punjab News: नशे की जद में आये युवाओं को स्किल देकर रोजगार से जोड़ने की जरूरत- गवर्नर कटारिया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब के युवाओं को अपनी समस्याएं, विचार और सुझाव खुलकर रखने का मौका देने के लिए लुधियाना में ‘यूथ टाउन हॉल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में पंजाब के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से 1200 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें बड़ी संख्या में जेनरेशन Z यानी युवा पीढ़ी के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी बात सीधे मंच पर रखने का अवसर देना था।

गवर्नर और राज्यसभा सांसद ने युवाओं से की बातचीत
कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया और राज्यसभा सदस्य व पद्म श्री डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी मौजूद रहे। दोनों ने युवाओं से सीधे बातचीत की और उनके विचारों को सुना।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि मैंने 2 सालों मैं जो अनुभव किया है। किसी भी समस्या का निदान हो सकता है। जो बच्चे नशे के जद्द में आये गये। उन्हें स्किल के माध्यम से उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए, तो वह अच्छे राह पर आ सकते हैं।

सवाल-जवाब के दौरान युवाओं ने पूछे सवाल
कार्यक्रम में बातचीत के साथ-साथ सवाल-जवाब का विशेष सत्र भी रखा गया। इसमें युवाओं को अपनी बात सीधे प्रमुख हस्तियों के सामने रखने का मौका मिला। युवाओं ने अलग-अलग मुद्दों पर सवाल पूछे और अपनी चिंताएं व सुझाव भी साझा किए।

युवाओं की आवाज को सामने लाने की कोशिश
‘यूथ टाउन हॉल’ के जरिए युवाओं और जिम्मेदार लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश की गई। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी ने यह दिखाया कि पंजाब की युवा पीढ़ी अपने भविष्य और राज्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए उत्साहित है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: महिला बैंकर ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर लगे गंभीर आरोप

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके के हिम्मत सिंह नगर...

देहरा में भूमिगत डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ रुपयेः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा...

Punjab News: महिला बैंकर ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर लगे गंभीर आरोप

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके के हिम्मत सिंह नगर में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां 33 साल...

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने हिंडन नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए प्रेमी भी कूदा

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में एक प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने के बाद एक युवती ने हिंडन नदी...

उत्तरी साइप्रस के समंदर में 279 लोगों को ले जा रही फेरी पलटी, मची अफरा-तफरी

Ferry Accident News: उत्तरी साइप्रस के तट के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 279 यात्रियों...

Punjab News: बस स्टैंड से Private Bus चोरी, दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार फरार हुआ चोर, देखें वीडियो

फगवाड़ा: बस स्टैंड से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रात को खड़ी की...