जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक और ऑक्सफोर्ड अस्पताल के सामने देर रात करीब 11 बजे उनकी थार के आगे चल रही वैगनआर कार से टक्कर हो गई। जहां कारोबारी की थार से 5 से 6 लाख रुपए गायब हो गए। वहीं इस मामले में एसीपी मनमोहन सिंह ने कहा कि थाना डवीज़न नंबर 6 के अधीन आते श्री गुरु नानक मिशन चौक के पास एक दुकानदार की कार से पैसे निकालने के मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। एसीपी ने कहाकि पीड़ित के अनुसार विशाल कुंदरा श्री गुरु नानक मिसन चौक से डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार की एक अन्य कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दूसरी कार में सवार व्यक्तियों ने उनसे बहस‑बाजी की और उनकी कार की चाबी निकालकर कहीं फेंक दी।
शिकायतकत्र्ता के अनुसार, इसी दौरान उक्त व्यक्तियों ने उनकी कार में पड़े एक बैग से पैसे निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन किया है। घटना से संबंधित इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा तकनीकी तरीकों और मानव संसाधन की मदद से भी जांच जारी है। पुलिस टीमों द्वारा दोषियों की पहचान करने और उन्हें ट्रेस करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोषियों का पता लगते ही कानून अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। बस्ती गुजां निवासी व्यापारी विशाल शास्तरी गैस चूल्हों का होलसेल व्यापारी है।
कारोबारी ने बताया कि गुरु नानक मिशन चौक और ऑक्सफोर्ड अस्पताल के सामने देर रात करीब 11 बजे उनकी थार के आगे चल रही वैगनआर कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद वैगनआर से 3 युवक नीचे उतरे और उनसे बहस करने लगे। कुछ देर बाद जब वह अपनी थार के अंदर गए तो बैग की चेन खुली हुई थी और उसमें रखी नकदी गायब थी। पीड़ित के अनुसार उनके पास रोजाना की तरह मार्केट से हुई रिकवरी के करीब 5 से 6 लाख रुपए कैश था। विशाल के मुताबिक ऑक्सफोर्ड अस्पताल के बाहर घर से आए फोन को उठाने के लिए उन्होंने थार की ब्रेक लगाई।
इसी दौरान ध्यान भटकने के कारण उनकी गाड़ी सामने से आ रही एक वैगनआर से हल्की-सी टकरा गई। हादसे में वैगनआर की लाइट टूट गई। विशाल ने तुरंत गाड़ी से उतरकर कहा कि लाइट टूटने से हुए 5-10 हजार रुपए के नुकसान की भरपाई वह कर देंगे। आरोप है कि इसके बाद वैगनआर से तीन अज्ञात युवक बाहर निकले और विशाल से बहसबाजी व गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने मारपीट की कोशिश की और थार की चाबी भी जबरदस्ती छीन ली। हंगामे के दौरान चाबी सड़क पर गिर गई, जो बाद में पीछे से बरामद हुई। मौके पर आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख तीनों युवक वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर कारोबारी के रिश्तेदार और बेटे मौके पर पहुंचे। जब गाड़ी में रखे बैग की जांच की गई तो उसकी जिप खुली हुई थी। उसमें से सारा कैश (5 से 6 लाख रुपए) गायब था।