Himachal Govt
JalandharPunjab News: हड़ताल पर बैठे कर्मियों को CM Mann की सख्त चेतावनी

Punjab News: हड़ताल पर बैठे कर्मियों को CM Mann की सख्त चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के करीब तीन लाख कर्मचारी विभिन्न मांगों के समर्थन में आज हड़ताल पर चले गए हैं। सवा 3 लाख पेंशनर्स भी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप है जबकि अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद हैं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। वहीं सीएम भगवंत में हड़ताल पर बैठे कर्मियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहाकि कर्मचारी हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं और हम उनकी सभी जायज़ चिंताओं को सुनने के लिए तैयार हैं, लेकिन बातचीत और हड़ताल साथ-साथ नहीं चल सकते। सीएम मान ने कहा कि सरकार हर मुद्दे को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन बातचीत तभी होगी जब हड़ताल वापस ले ली जाएगी।

दरअसल, विभिन्न सरकारी विभागों की मुलाजिम जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों के समर्थन में वीरवार को डीसी दफ्तर के सामने धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: CM Mann ने 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, देखें Live

सड़क हादसे में बची एक साल में 2700 लोगों...

Punjab News: आप पार्टी ने खेला बड़ा दांव, जसबीर सिंह गढ़ी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

चमकौर साहिबः रूपनगर ज़िले में आम आदमी पार्टी ने...

Punjab News: मेन बाजार में हलवाई की दुकान पर युवक को पीटा, जमकर तोड़फोड़, देखें वीडियो

पूर्व सरपंच पर लगे हमले के आरोप फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर...

विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस के 8 विधायक सस्पेंड, देखें वीडियो

एंट्री गेट पर पुलिस और कांग्रेस विधायकों के बीच...

Jalandhar News: CM Mann ने 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, देखें Live

सड़क हादसे में बची एक साल में 2700 लोगों की जानें जालंधर, ENS: पीएपी ग्राउंड में ‘मिशन रोजगार’ के तहत...

क्या डाइट में सफेद चीनी खाने से बढ़ेगा Diabetes का खतरा? Researchers ने किया खुलासा

सेहत: काफी लोगों का यह मानना है कि सफेद चीनी को खाने से डायबिटीज होती है। इसी कारण से...

Punjab News: आप पार्टी ने खेला बड़ा दांव, जसबीर सिंह गढ़ी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

चमकौर साहिबः रूपनगर ज़िले में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और अहम...

Punjab News: मेन बाजार में हलवाई की दुकान पर युवक को पीटा, जमकर तोड़फोड़, देखें वीडियो

पूर्व सरपंच पर लगे हमले के आरोप फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट मेन बाजार में हलवाई की दुकान पर...