Himachal Govt
JalandharJalandhar News: 10 दिनों में दूसरी बार ED Office में पेश हुई...

Jalandhar News: 10 दिनों में दूसरी बार ED Office में पेश हुई IAS Kanwalpreet Brar, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ ईडी दफ्तर में दस दिनों में दूसरी बार पेश हुई है। दरअसल, आज सुबह 10 बजे वह ईडी दफ्तर में पहुंची और किसी से बात किए बिना वह सीधे ईडी दफ्तर के अंदर चली गई। जहां आईएएस कंवलप्रीत ने दफ्तर में रजिस्ट्रर पर पेशी को लेकर हस्ताक्षर किए। दरअसल, कंवलप्रीत बराड़ को बीते कुछ समय पहले ईडी की ओर समन जारी कर 18 अगस्त के दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उस दिन उनके साढ़े आठ घंटे पूछताछ हुई थी। इसी के चलते उन्हें दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पुलिस की एफआईआर के आधार पर ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। मामले में मुख्य प्रमोटर अजय सहगल को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मोहाली स्थित प्रोजेक्ट से जुड़े अनियमितताओं के मामले में की जा रही है। ईडी जांच के मुताबिक प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी CLU की मंजूरी देने में कथित तौर पर अनियमितताएं हुई थीं उस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मोहाली के पल्हेरी गांव के जमीन मालिक करमजीत सिंह ने 2020 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सनटेक सिटी के प्रमोटरों ने उनकी 53 कनाल जमीन समेत 14 अन्य किसानों की कुल 30.5 एकड़ जमीन के फर्जी सहमति पत्र तैयार किए।

इन दस्तावेजों पर किसानों के जाली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाए गए थे। मोहाली के तत्कालीन SP (इन्वेस्टिगेशन) हरमनदीप हंस ने जांच रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप सामने आए। जांच के बाद मुल्लांपुर थाने में नवंबर 2022 में FIR दर्ज की गई। यही मामला आगे चलकर ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच का आधार बना। पुलिस की FIR के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। इसके बाद मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी ने सनटेक सिटी के प्रमोटर अजय सहगल समेत ABS Township और Eltus Space Builders से जुड़े अधिकारियों और निदेशकों से पूछताछ की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्चों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश...

ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, पायलट की मौत; को-पायलट घायल, देखें वीडियो

कानपुरः यूपी के कानपुर में गंगा बैराज में नत्थूपुरवा...

Punjab News: CIA स्टाफ ने लक्ष्मण दास धर्मशाला में चलाया तलाशी अभियान, संदिग्ध लोग ठहरे की चर्चा, देखें वीडियो

होशियारपुरः गौशाला बाजार में लाला लक्ष्मण दास धर्मशाला में...

Confirmed: इसदिन लांच होगा iPhone 18 Pro, जानें Date और Time

नई दिल्लीः Apple ने अपने सबसे बड़े लॉन्च इवेंट...

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्चों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े अपराधों...

ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, पायलट की मौत; को-पायलट घायल, देखें वीडियो

कानपुरः यूपी के कानपुर में गंगा बैराज में नत्थूपुरवा गांव के पास ट्रेनिंग के दौरान हो गया। जहां कानपुर...

Jalandhar News: हरियाणा में पुलिस और सफाई कर्मियों के गरमाए विवाद पर यूनियन ने फूंका CM Saini का पुतला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: हिसार में सफाई अभियान को लेकर मामला गरमा गया। दरअसल, हरियाणा में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।...

Punjab News: CIA स्टाफ ने लक्ष्मण दास धर्मशाला में चलाया तलाशी अभियान, संदिग्ध लोग ठहरे की चर्चा, देखें वीडियो

होशियारपुरः गौशाला बाजार में लाला लक्ष्मण दास धर्मशाला में अचानक सीआई स्टाफ ने दबिश दी। जिससे इलाके में हलचल...