Himachal Govt
Himachal Govtराज्यपाल ने IGMC शिमला के शिशु वार्ड के लिए कंबल भेंट किए

राज्यपाल ने IGMC शिमला के शिशु वार्ड के लिए कंबल भेंट किए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोक भवन में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला के शिशु वार्ड के लिए 40 कंबल भेंट किए।

आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव तथा पीडियट्रिक सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कमल कांत शर्मा ने अस्पताल की ओर से कंबल प्राप्त किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मानवता की सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना रेडक्रॉस आंदोलन की मूल भावना है। चिकित्सा उपचार की आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ संवेदनशील, स्नेहपूर्ण और सहयोगी वातावरण की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने अस्पतालों और समाज के संवेदनशील वर्गों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की पहल समाज में सामाजिक सेवा के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ करुणा, संवेदनशीलता और परस्पर सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद...

राज्यपाल ने हिमाचल की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से जुड़े कारीगरों को दिए GI प्रमाण पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन पारंपरिक उत्पादों रणसिंघा, लकड़ी...

हरियाणा में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान होगी अधिक सटीक और पारदर्शी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पात्र लाभार्थियों की पहचान को...

इस दिन होगी बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं की...

संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाएं सदियों से कर रही मानवता का मार्गदर्शन : Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि बिजली उपभोक्ता अपने बिजली बिलों...

राज्यपाल ने हिमाचल की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से जुड़े कारीगरों को दिए GI प्रमाण पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन पारंपरिक उत्पादों रणसिंघा, लकड़ी की नक्काशी और हस्तनिर्मित कालीनों को हाल ही में भौगोलिक...

हरियाणा में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान होगी अधिक सटीक और पारदर्शी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पात्र लाभार्थियों की पहचान को अधिक सटीक, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के लिए जमीनी स्तर...

इस दिन होगी बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के लिए...