Himachal Govt
JalandharJalandhar News: A-One Spa and Salon में पुलिस की रेड, 2 लड़कियों...

Jalandhar News: A-One Spa and Salon में पुलिस की रेड, 2 लड़कियों सहित 4 काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर में रेड की। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस टीम ने छोटी बारादरी स्थित एक नामी स्पा सेंटर पर छापेमारी कर मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2 पीड़ित लड़कियों को रेस्क्यू कराया है। हालांकि, स्पा सेंटर का मुख्य मालिक पुलिस की रेड के दौरान मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकी पुत्र हरीचंद निवासी नजदीक बस स्टैंड, जालंधर, करण कुमार पुत्र रघुनंदन मेहता निवासी हसनपुरा, जिला मधेपुरा, बिहार हाल निवासी छोटी बारादरी पार्ट-1, जालंधर, राहुल पुत्र राम स्नेही निवासी फग्गू मोहल्ला, गढ़ा चौक, जालंधर, अरुण कालिया पुत्र रामानंद कालिया निवासी मकान नंबर 406, लाजपत नगर, जालंधर के रूप में हुई है।

एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों थाना 7 की पुलिस को गुप्त सूचना से जानकारी मिली थी। छोटी बारादरी पार्ट-2, गोल्डन एवेन्यू मार्केट स्थित ए वन स्पा एंड सैलून में भरत कुमार उर्फ सैम नाम का व्यक्ति बाहर से लड़कियों और महिलाओं को पैसों का लालच देकर लाता है और उनसे देह व्यापार करवाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 अगस्त 2026 को थाना 7 में एफआईआर नंबर 211 दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने ए वन स्पा एंड सैलून पर छापेमारी की। रेड के दौरान स्पा का मालिक मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने मौके पर मौजूद 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया और 2 पीड़ित युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार स्पा मालिक भरत कुमार उर्फ सैम की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेस्क्यू की गई युवतियों को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्वास्थ्य विभाग ने मोमोज और वेज चाप समेत कई खाने-पीने की चीजों के लिए सैंपल, देखें वीडियो

अमृतसरः स्वास्थ्य विभाग खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी और...

अचानक सड़क धंसने से गड्ढे में समाया बाईक और पॉवर बॉक्स, देखें वीडियो

आगरा: शहर के धूलियागंज फुव्वारा क्षेत्र में बुधवार की...

Jalandhar News: NHM कर्मियों ने हड़ताल हुई स्थगित, निकाला मार्च, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के बाहर एनएचएम कर्मियों द्वारा...

कोर्ट कांप्लेक्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी चेकिंग शुरू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने...

Jalandhar News: इंस्पेक्टर राणा यादविंदर के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष ने दर्ज करवाई शिकायत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर राणा यादविंदर के खिलाफ सेवा आचरण...

Punjab News: स्वास्थ्य विभाग ने मोमोज और वेज चाप समेत कई खाने-पीने की चीजों के लिए सैंपल, देखें वीडियो

अमृतसरः स्वास्थ्य विभाग खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर सख्त हो गया है। इसी के तहत...

अचानक सड़क धंसने से गड्ढे में समाया बाईक और पॉवर बॉक्स, देखें वीडियो

आगरा: शहर के धूलियागंज फुव्वारा क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। इलाके में सड़क...

Jalandhar News: NHM कर्मियों ने हड़ताल हुई स्थगित, निकाला मार्च, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के बाहर एनएचएम कर्मियों द्वारा रोष मार्च किया जा रहा है। हालांकि कर्मियों द्वारा 27...