Himachal Govt
Unaपंडोगा में फार्मडायरेक्ट के कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी अभियान का संकल्प

पंडोगा में फार्मडायरेक्ट के कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी अभियान का संकल्प

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा स्थित हिंदुस्तान फार्म डायरेक्ट इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार को स्वदेशी जागरण मंच के ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान के तहत कर्मचारियों को अभियान से जोड़ा गया। कंपनी के एमडी पुनीत मोदगिल ने कर्मचारियों को अभियान की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें अपने परिवार के सदस्यों को भी स्वदेशी अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्यदेव शर्मा सहोड़ ने कहा कि मंच की ओर से देशभर में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान चलाया जा रहा है। ऊना जिले में भी अभियान को गति देने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि विश्व उद्यमिता पखवाड़े के तहत युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें दूसरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़, अमित धीमान, पंकज जसवाल, जगमोहन चंदेल, प्रवेश ठाकुर, मनदीप जसवाल, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, मयंक जसवाल, शिव कुमार, शुभम और रजत कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों...

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाने की कोशिश की। दोनों युवक...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बुड्ढा दरिया में एक...

मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन

31 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता कोई...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को शरण देने व लोगों से फिरौती मांगने के आरोप...