Himachal Govt
Unaबड़ेड़ा लोक सेवा समूह के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

बड़ेड़ा लोक सेवा समूह के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: बड़ेड़ा लोक सेवा समूह द्वारा समूह के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 23 August 2026 को shiv मंदिर परिसर, प्राइमरी स्कूल बड़ेड़ा के नजदीक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लगभग 41 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता एवं समाजसेवा का संदेश दिया।

रक्तदाताओं ने दिया अमूल्य योगदान

रक्तदान करने वालों में संजीव कुमार, मनजीत सिंह, नवीन शर्मा, जीत सिंह, संतोष कुमार, मनजीत सिंह, अभिनव कटवाल, विशाल कुमार, नरेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, बलकार सिंह, अजय कुमार कटवाल, बिमल कुमार, नरेन्द्र सिंह, गगन सिंह, विनोद कुमार, दविंद्र ठाकुर, गौरव शर्मा, विनोद ठाकुर, सन्नी कुमार, मणी कुमार, अनूप ठाकुर, विनोद कटवाल, राणा रवि कुमार, सुखबीर सिंह, गुरजीत सिंह, मनोज कुमार गोल्डी, अमित चंद, नरेन्द्र सिंह, दीपक कुमार, राजेंद्र सिंह, रोहित कुमार, सलीम दीन, दिनेश कुमार, साहिल कुमार, सचिन ठाकुर, राहुल कुमार, लाल सिंह एवं शोकी शामिल रहे।

समूह के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

एक वर्ष में लगभग ₹2.42 लाख की समाजसेवा

बड़ेड़ा लोक सेवा समूह को स्थापित हुए लगभग एक वर्ष का समय पूरा हो चुका है। इस अवधि में समूह द्वारा लगभग ₹2,42,000 की धनराशि समाजसेवा के कार्यों में खर्च की गई है। समूह द्वारा बीमार एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह में भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है।

समूह के सदस्यों ने बताया कि समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आगामी समय में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए ट्यूशन सेंटर शुरू किया जा रहा है। इस ट्यूशन सेंटर के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

समाजसेवा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प

इस अवसर पर बड़ेड़ा लोक सेवा समूह के अध्यक्ष अशोक कुमार एवं उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार बोली सहित समूह के सदस्यों ने कहा कि समूह का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और गांव में आपसी सहयोग एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। समूह भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक कार्यों में सहयोग करता रहेगा।

रक्तदान शिविर के दौरान रोटरी क्लब के सदस्य ठाकुर जसपाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा देशराज राणा, कश्मीर सिंह, रोमन कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार, संदीप ठाकुर, बलकार सिंह, राम किशन, पंचायत सदस्य साहिल कुमार, विजय सिंह, विजय कुमारी, मधु कुमारी, रीटा देवी, राज कुमार, कुलदीप कुमार, सतीश कटवाल, अमित शर्मा, मास्टर दिलबाग जी, लाल सिंह जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बड़ेड़ा लोक सेवा समूह की ओर से सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित ग्रामीणों का धन्यवाद किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों...

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में एक मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाने की कोशिश की। दोनों युवक...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बुड्ढा दरिया में एक...

मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन

31 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता कोई...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को शरण देने व लोगों से फिरौती मांगने के आरोप...