ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से बिना लाइसेंस/परमिट की 7 बोतल देसी शराब बरामद की है।
दिनांक 22 अगस्त 2026 को देर शाम ASI सुरिंद्र कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना हरोली के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुकाम बालीवाल में रतन सिंह उर्फ फौजा निवासी वार्ड नंबर 05, बालीवाल के घर के साथ बने टीननुमा शेड की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान शेड से बिना लाइसेंस/परमिट की 7 बोतलें देसी शराब मार्का VRV संतरा बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।