.
MogaPunjab News: स्कूलों पर दान के नाम पर फीस वसूली, हुआ बवाल,...

Punjab News: स्कूलों पर दान के नाम पर फीस वसूली, हुआ बवाल, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लगातार प्रयास कर रही हे। वहीं गांव समाधभाई स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्रों ने बताया कि स्कूल उनसे हर महीने 50 रुपए फीस ले रहा है, जबकि उन्हें यह नहीं बताया गया कि फीस किस चीज़ की ली जा रही है। समाधभाई गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 550 बच्चे पढ़ते हैं और स्कूल में 18 शिक्षक मौजूद है। जानकारी के मुताबिक 6वीं से 8वीं तक के 283 छात्रों से 50 रुपए प्रति महीना लिया जा रहा है।

वायरल वीडियो में बच्चों के पेरेंटस कहा कि यह पैसा वह दे रहे है, लेकिन इसकी कोई रसीद दी जाती। स्कूल इंचार्ज अमनदीप सिंह का कहना है कि वीडियो वायरल किया गया है कि स्कूल की और से बच्चों से फीस लिया जा रही है। हालांकि यह फीस स्कूल नहीं लेता बल्कि यह फीस दान के रूप से एसएमसी कमिटी लेती है, जिसका सरकारी स्कूल की फीस से कोई लेना-देना नहीं है। सरकारी स्कूल में कोई फीस नहीं ली जाती, जिसने वीडियो बनाई है वह स्कूल को बदनाम करने के लिए बनाया गया है और बच्चों को सिखाकर बनाया गया है।

एसएमसी कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह ने कहा कि यह कदम मजबूरी में उठाया गया है ताकि शिक्षकों की कमी की भरपाई हो सके और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यह एसएमसी कमेटी की ओर से फैसला लिया गया। जिसमें 6वीं से लेकर 8वीं क्लास तक के बच्चों से हर महीना 50 रुपए करके लिया दान के नाम लिया जाता है। इन पैसों के लिए बच्चों पर को दबाब नहीं डाला जाता। इस पैसों से ही कुछ प्राइवेट टीचर रखे जाएंगे। अभी स्कूल में 5 प्राइवेट टीचर रखे गए है, जिन्हें इसी पैसों से सैलेरी दी जाती है। यह कमेटी काफी लंबे समय से चल रही है। इस मामले में जब मोगा डीईओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने बीते दिन फोन नहीं उठाया, आज शनिवार डीईओ दफ्तर छुट्टी के चलते संपर्क नहीं हो पाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...