Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal Govtराज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की...

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनाली एवं प्रीणी से उनके आत्मीय संबंधों को किया याद

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का देश के इतिहास में एक विशिष्ट और अमिट स्थान है। वे दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान व्यक्तित्व थे। उनके योगदान से भावी पीढ़ियां निरंतर प्रेरणा लेती रहेगी।

वाजपेयी जी सादगी, ओजस्वी वाणी और अद्वितीय राजनीतिक सूझबूझ के कारण सभी राजनीतिक दलों में सम्मानित और देशभर में अत्यंत लोकप्रिय थे। लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और सहमति की राजनीति के प्रति वाजपेयी जी की अटूट प्रतिबद्धता सार्वजनिक जीवन के लिए एक स्थायी आदर्श है। राष्ट्र के विकास, सामाजिक कल्याण तथा देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय रहा। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की उनकी विशिष्ट क्षमता ने उन्हें सम्मान दिलाया।

वाजपेयी का दृढ़ विश्वास था कि भारत की प्रगति लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण पर आधारित होनी चाहिए। एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच आज भी देश की ‘विकसित भारत’ की निरंतर यात्रा में अत्यंत प्रासंगिक है। अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष लगाव था। मनाली और प्रीणी के साथ उनके आत्मीय एवं चिरस्थायी संबंध प्रदेश की सामूहिक स्मृतियों का अभिन्न हिस्सा हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी ने सत्ता में बने रहने और सरकार को बचाए रखने के लिए कभी भी ईमानदारी और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके द्वारा स्थापित शुचिता, नैतिकता और मूल्य-आधारित राजनीति के मार्ग का अनुसरण करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: एक्टिवा सवार व्यक्ति को कैंटर चालक ने मारा टक्कर, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर से एक सड़क हादसे की खबर सामने...

I.P.R.O. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास हुई संपन्न

विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि साहिबजादा...

Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 690 ग्राम IED बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग

चंडीगढ़/अमृतसर: ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रतिष्ठान...

कैबिनेट मंत्रियों ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

नशों और गैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त...

Jalandhar News: अवैध शराब की 5 पेटियों सहित एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: त्योहारों के सीजन को देखते हुए महानगर में...

Punjab News: एक्टिवा सवार व्यक्ति को कैंटर चालक ने मारा टक्कर, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, हादसे में एक्टिवा सवार एक व्यक्ति घायल...

I.P.R.O. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास हुई संपन्न

विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि साहिबजादा अजीत सिंह नगर: जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला...

Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 690 ग्राम IED बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग

चंडीगढ़/अमृतसर: ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की एक आतंकी साजिश को नाकाम कर...

कैबिनेट मंत्रियों ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

नशों और गैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई जारी: हरपाल सिंह चीमा शहीद करनैल सिंह ईसड़ू की विरासत...