Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय...

मुख्यमंत्री ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 4,967 पात्र लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की। विवाह सहायता योजना के तहत 1,758 लाभार्थियों को 8.98 करोड़ रुपये, जबकि शिक्षा सहायता योजना के तहत 2,788 लाभार्थियों को 7.89 करोड़ रुपये प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, 17 लाभार्थियों को चिकित्सा सहायता के तौर पर 3.54 लाख रुपये दिए गए।

इसी प्रकार, मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता योजना के तहत 60 लाभार्थियों को 1.49 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जबकि 109 लाभार्थियों को मातृत्व एवं पितृत्व सहायता योजना के तहत 38.02 लाख रुपये दिए गए। 68 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 89.77 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दिव्यांग सहायता योजना के तहत 63 लाभार्थियों को 12 लाख रुपये दिए गए। वहीं 61 एकल, परित्यक्त एवं दिव्यांग महिलाओं को 61 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। शिशु जन्म उपहार योजना के तहत 39 लाभार्थियों को 19.89 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए 77 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कंवर को भी सम्मानित किया। डॉ. कंवर ने अपनी 80 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की पूरी चल एवं अचल संपत्ति डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हमीरपुर को दान कर दी है। मुख्यमंत्री ने डॉ. कंवर के इस सराहनीय एवं अनुकरणीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक प्रतिबद्धता और मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया तथा इस अवसर पर ‘वो रुका नहीं’ गीत का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए तथा राज्य स्तरीय समारोह में उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कर्मवीरों का सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में...

Punjab News: गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, 15 को करवाया आजाद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पूरा देश आज जहां आज़ादी का जश्न मना...

20 पुलिस कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से किया सम्मानित

फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी किया सम्मानित

शिमला: हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...

जल्द भारत आ सकते हैं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान!

नई दिल्लीः बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 अगस्त...

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कर्मवीरों का सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वालों को आयुष, यवुा...

Punjab News: गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, 15 को करवाया आजाद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पूरा देश आज जहां आज़ादी का जश्न मना रहा है, वहीं दीनानगर के पास होशियारपुर की एक एनजीओ...

20 पुलिस कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से किया सम्मानित

फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य...

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी किया सम्मानित

शिमला: हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह...