Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana GovtCISF ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

CISF ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सीआईएसएफ की पीएंडएचसीएस यूनिट, चंडीगढ़ में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में हरियाणा सरकार के विशेष सचिव मुनीश नागपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट के कमांडेंट ललित पंवार ने की। इस अवसर पर यूनिट लाइन में नव-स्थापित खुले व्यायाम स्थल का उद्घाटन भी किया गया।

मुख्य अतिथि मुनीश नागपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीआईएसएफ जवानों ने अनुशासित औपचारिक परेड प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। समारोह में यूनिट के अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। इस दौरान जवानों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा सीआईएसएफ जवानों ने विभिन्न सामरिक युद्धकौशलों का प्रदर्शन करते हुए अपने साहस, शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुनीश नागपाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की भूमिका की सराहना करते हुए जवानों के अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

मुनीश नागपाल ने सीआईएसएफ कार्मिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए यूनिट लाइन में नव-स्थापित खुले व्यायाम स्थल का उद्घाटन भी किया। जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम अत्यंत महत्वपूर्ण है। यूनिट के उप कमांडेंट नितिन कुमार ने मुख्य अतिथि, अधिकारियों, जवानों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हमारी सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: CM Mann

हमारी सरकार का हर फैसला हमारे शहीदों की सोच...

Punjab News: Grand Walk Mall के बाहर फिल्मी स्टाइल में चोर ने चुराई बाइक, देखें CCTV

लुधियानाः जिले में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती...

मुख्यमंत्री Sukhu ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के...

हमारी सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: CM Mann

हमारी सरकार का हर फैसला हमारे शहीदों की सोच और मार्गदर्शन पर होता है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हुसैनीवाला: पंजाब...

CM Mann ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित

5 पुलिस कर्मचारियों को बहादुरी और विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत...

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

मनाली एवं प्रीणी से उनके आत्मीय संबंधों को किया याद शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

Punjab News: Grand Walk Mall के बाहर फिल्मी स्टाइल में चोर ने चुराई बाइक, देखें CCTV

लुधियानाः जिले में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच ताजा मामला शहर के ग्रैंड...