चित्रकूटः सदर कोतवाली क्षेत्र के रेहुंटिया गांव निवासी (24) गीता कोटार्य की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्वजन इसे ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की बात कर रहे हैं जबकि मायका पक्ष ने पति पर नशे में पिटाई के बाद मौत होने पर शव रेल पटरी के पास रखने का आरोप लगाया है।
रेहुंटिया गांव निवासी श्रीपाल कोटार्य ने बताया कि शुक्रवार को घरेलू बातों को लेकर पुत्र लालबाबू का बहू गीता से विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज बहू घर से निकल गई। रास्ते में उसके पुत्र लालबाबू ने बहू को रोककर घर जाने के लिए कहा और खुद मिस्त्री का काम करने चला गया। रात भी बहू नहीं लौटी तो उसे ढूंढने का प्रयास भी किया। लेकिन वह नहीं मिली। अब उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

