Himachal Govt

Himachal Govt
Haryanaकिसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट, खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की...

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अलर्ट, खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की कंक्रीट बैरिकेडिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जींदः संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हरियाणा के दातासिंहवाला गांव से दिल्ली के जंतर-मंतर तक किसान बचाओ पदयात्रा शुरू की जाएगी। जिसमें 51 पदयात्री शामिल होंगे। मोर्चा के संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल और सह-संयोजक कुर्बुरु शांताकुमार ने बताया कि यात्रा की शुरुआत से पहले दातासिंहवाला गांव में गुरुद्वारे के समीप स्थित हाल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच 51 पदयात्री शुभकरण सिंह के शहीदी स्थल से मिट्टी लेकर आएंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे पदयात्रा शुरू होगी। शाम 4:45 बजे उझाना गांव के मुख्य अड्डे पर पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा, जबकि रात में बेलरखा गांव में विश्राम होगा।

मोर्चे ने बताया कि सूची में छह अतिरिक्त नाम भी रखे गए हैं, ताकि किसी पदयात्री के स्वास्थ्य संबंधी समस्या या अन्य आपात स्थिति के कारण यात्रा से हटने की स्थिति में उनकी जगह तुरंत दूसरे पदयात्री को शामिल किया जा सके। किसान संगठनों की पदयात्रा के ऐलान के बाद हरियाणा प्रशासन भी सतर्क हो गया है। संभावित आवाजाही को देखते हुए बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

पैदल यात्रा को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए नरवाना नहर पुल के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर कंक्रीट के पक्के बैरिकेड्स, वाटर कैनन और वज्र वाहन खड़े कर दिए गए हैं। किसान नेताओं के अनुसार, यह यात्रा आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान शुभकरण की स्मृति में निकाली जा रही है। इसके तहत किसानों की लंबित मांगों के साथ-साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

गूगल ने Students के लिए लॉन्च किया Gemini AI App, बच्चों का डेटा रहेगा पूरा Safe

टेक्नोलॉजी: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की यदि बात...

अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला, कहा- देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी

जयपुरः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित...

Punjab में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

लड़कियां पहले लोगों को फंसाती फिर फर्जी पुलिस वाले...

कांवड़ चढ़ाने को लेकर विवाद, युवक के सीने में लगी गोली, गंभीर घायल

चरखी दादरीः जिले के खेड़ी बूरा गांव में कांवड़...

गूगल ने Students के लिए लॉन्च किया Gemini AI App, बच्चों का डेटा रहेगा पूरा Safe

टेक्नोलॉजी: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की यदि बात करें तो उसमें गूगल भी शामिल है। गूगल आए दिन...

अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला, कहा- देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी

जयपुरः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता...

Punjab में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

लड़कियां पहले लोगों को फंसाती फिर फर्जी पुलिस वाले करते ब्लैकमेल पटियालाः सीआईए पुलिस ने एक हनी ट्रैप गिरोह का...

नाश्ते में समोसा खाना बनेगा सेहत का दुश्मन, पाचन तंत्र हो सकता है कमजोर !

सेहत: कई लोग सुबह की चाय के साथ समोसे का स्वाद लेना नहीं भूलते। दिन की शुरुआत ही गर्मा...