Himachal Govt

Himachal Govt
Haryanaट्रक और कार की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 घायल

ट्रक और कार की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैथलः कस्बा ढांड क्षेत्र में नेशनल हाईवे 152 डी पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गाड़ी सवार दो अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा मध्य रात्रि को ढांड क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने जैसे ही हादसे को देखा, तो पुलिस की टीम को तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना पाकर ढांड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

वहां पर जांच के बाद 2 युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गाड़ी में सवार सभी यात्रियों की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की टीम उनकी पहचान का प्रयास कर रही है। ढांड थाना एसएचओ शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 152 डी पर हादसा हो गया है। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पर एक गाड़ी ट्रक के साथ टकराई हुई थी। गाड़ी पर राजस्थान नंबर की प्लेट लगी हुई थी।

पुलिस ने घायलों व मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया, उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होते ही घायलों या उनके परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गाड़ी में शराब की बोतलें भी मिली, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस की ओर से घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

20 पुलिस कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से किया सम्मानित

फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी किया सम्मानित

शिमला: हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...

जल्द भारत आ सकते हैं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान!

नई दिल्लीः बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 अगस्त...

सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

कुरुक्षेत्रः जिले के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर...

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा ऊना

आयुष एवं युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा...

20 पुलिस कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से किया सम्मानित

फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य...

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी किया सम्मानित

शिमला: हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह...

जल्द भारत आ सकते हैं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान!

नई दिल्लीः बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 अगस्त से 25 अगस्त के बीच भारत की अपनी पहली आधिकारिक...

सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

कुरुक्षेत्रः जिले के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर टीकरी गांव के पास बस और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली...