जालंधर, ENS: फिल्लौर में भीषण हादसा हो गया। जहां एक्टिवा सवार 2 लोग ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक्टिवा ट्रक के नीचे घुस गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चश्मदीद संजीव कुमार ने बताया कि ट्रक अपनी सही दिशा से आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा कार से टकरा गई। इस हादसे में ट्रक चालक ने काफी ट्रक रोकने की कोशिश की और ट्रक के आगे बाइक सवार टकरा गया। हादसे में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चश्मदीद संजीव कुमार ने कहाकि घटना में एक्टिवा सवार की दोनों टांगे डैमेज हो गई।
घटना की सूचना पुलिस और एबुलेंस को दे दी गई है। मौके पर दोनों पहुंच रहे है। ट्रक चालक हुसैन ने बताया कि वह ट्रक अपनी सही दिशा से आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा सवार कार से टकरा गए और उसके ट्रक के आगे आ गए। घटना के दौरान एक्टिवा सवार 2 लोग मौजूद थे। ट्रक चालक का कहना है कि कार को कट मारने के दौरान यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें लुधियाना-फिल्लौर हाईवे पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक्टिवा सवार दोनों नौजवान दर्द से तड़प रहे थे। इस दौरान तुरंत घायल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे में ट्रक चालक हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
