Advertisement Girl in a jacket
Nationalभीषण हादसाः ट्रक में कार घुसने से 3 महिलाओं सहित 4 की...

भीषण हादसाः ट्रक में कार घुसने से 3 महिलाओं सहित 4 की मौत, 5 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रतलामः मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में 3 साल की बच्ची और 10 साल का बच्चा भी घायल हुआ है। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और झाबुआ से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई।

बताया जा रहा है कि रतलाम जिले के शिवगढ़ के पास ट्रक क्रमांक RJ 14 GP 7281 में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार अर्टिगा चालक को ट्रक समय पर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उसके पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस और शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं राहत दल ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

घायलों को दो एंबुलेंस की मदद से रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे का शिकार हुआ परिवार इंदौर, धार और झाबुआ के पारा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। झाबुआ जिला नजदीक होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य रात में ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे ने एक बार फिर रात के समय एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों की सुरक्षा और उनकी पर्याप्त संकेत व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Girl in a jacket

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: घर से सिलेंडर चुराते चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाटी की वारदातों...

Punjab News: सीएम मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शहीदों को दी श्रद्धांजलि, फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में आज़ादी दिवस का राज स्तरी कार्यक्रम...

Jalandhar News: घर से सिलेंडर चुराते चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाटी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं देओल नगर में...

लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद PM Modi का ऐलान, एक करोड़ युवाओं को मिलेगी AI स्किल्स की ट्रेनिंग, देखें वीडियो

पहली बार राष्ट्रीय कार्यक्रम में गाया गया वंदे मातरम् नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर देश आज अपना 80वां जश्न मना...

Punjab News: ‘जय हिंद, जय भारत’ के नारों से गूंजा अटारी बॉर्डर, BSF जवानों ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियों

अमृतसरः पूरे देश में आज़ादी दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी...

Punjab News: आजादी दिवस से जमा़ मस्जिद का पुराना नाता, मुस्लिम भाईचारे ने मनाया स्वंत्रता दिवस, देखें वीडियो

अमृतसरः 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर ऐतिहासिक जमा़ मस्जिद खैरुद्दीन परिसर में बच्चों और मस्जिद के स्टाफ़ की...