Advertisement Girl in a jacket
JalandharJalandhar News: देशभक्ति में रंगा स्टेडियम, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने फहराया...

Jalandhar News: देशभक्ति में रंगा स्टेडियम, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह हुआ। जहां लोग देशभक्ति के माहौल में लोग तिरंगे पकड़कर पहुंचे। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद करीब 500 लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया। जिसके बाद बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने खुली जीप में सवार होकर मार्च पास्ट की सलामी ली।

प्रशासन ने रात में ही समारोह का शेड्यूल जारी किया था। तय शेड्यूल के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर बैग ले जाने की अनुमति नहीं दी गई और तलाशी के बाद अंदर भेजा गया। मंत्री ध्वजारोहण के बाद वह परेड का निरीक्षण कर जिलावासियों के नाम संदेश दिया गया। समारोह में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट भी किया गया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें और ट्राइसाइकिल वितरित की गई।

पीटी शो और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह को सुचारू और निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। इससे पहले गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर ने भाग लिया।

जालंधर के गुरु नानक स्टेडियम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत ने कहा कि देश की आजादी के लिए पंजाबियों ने सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी हैं और वर्तमान सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पदभार संभालते ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ली थी और सभी सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह व डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें अनिवार्य की थीं। इसके साथ ही मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखकर वहां उनका भव्य बुत स्थापित किया गया है। सरकार ने जवानों और शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए शहीद जवानों व पुलिस कर्मियों की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी है, जिसमें अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों को सीधी भर्ती में 1 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया गया है।

सूबा सरकार ने राज्य की धार्मिक विरासत और विकास को नई दिशा दी है। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए बजट में विशेष 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में 37 करोड़ की लागत से 10 एकड़ में ‘श्री गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र’ विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और हाल ही में हरिद्वार, ऋषिकेश, खाटू श्याम व मथुरा-वृंदावन के लिए नई बसें रवाना कर इसका दायरा राज्य से बाहर भी बढ़ा दिया गया है। वहीं राज्य के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सहेत और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ‘रंगला पंजाब’ स्कीम का बजट बढ़ाकर 1,176 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

जन-कल्याणकारी योजनाओं के मोर्चे पर सरकार ने बड़े मील के पत्थर हासिल किए हैं। ‘मुख्यमंत्री म्हावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 74.59 लाख से अधिक पंजीकृत महिलाओं के खातों में 2,274 करोड़ रुपए से ज्यादा की वित्तीय सहायता सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है, जबकि ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत जुलाई तक 33 लाख से अधिक राशन किट बांटी गई हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाते हुए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज और 1,090 आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से 6 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त दवाइयां और टेस्ट उपलब्ध कराए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत 1 मार्च 2025 से अब तक 45,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं राज्य को पूरी तरह अपराध-मुक्त बनाने के लिए ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान को पूरी सख्ती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Girl in a jacket

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सीएम मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शहीदों को दी श्रद्धांजलि, फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में आज़ादी दिवस का राज स्तरी कार्यक्रम...

Punjab News: ‘जय हिंद, जय भारत’ के नारों के गूंजा अटारी बॉर्डर, BSF जवानों ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियों

अमृतसरः पूरे देश में आज़ादी दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी...

Punjab News: आजादी दिवस से जमा़ मस्जिद का पुराना नाता, मुस्लिम भाईचारे ने मनाया स्वंत्रता दिवस, देखें वीडियो

अमृतसरः 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर ऐतिहासिक जमा़ मस्जिद खैरुद्दीन परिसर में बच्चों और मस्जिद के स्टाफ़ की...

Punjab News: सीएम मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शहीदों को दी श्रद्धांजलि, फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में आज़ादी दिवस का राज स्तरी कार्यक्रम छांवनी बोर्ड स्टेडियम में बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया।...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने फहराया तिरंगा, देश भक्ती में रंगा स्टेडियम, देखें वीडियो

अमृतसरः देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस आज अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना...