ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव चुकाहन में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मस्त राम निवासी गांव चुकाहन, तहसील बंगाणा, जिला ऊना ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी चंदर प्रकाश और विपिन कुमार राजस्व अधिकारियों द्वारा लगाए गए पक्के टूरों को उखाड़ने लगे।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने और उसकी पत्नी ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। पुलिस थाना बंगाणा ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
