ऊना,सुशील पंडित: हिमकैपेस कॉलेज ऑफ लॉ में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता व जागरूकता शिविर आयोजन का किया गया।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने विधि विभाग के छात्रों को नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
उन्होंने छात्रों को समाज मे कानूनी अधिकार व जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि नालसा द्वारा देश मे नशे को रोकने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत डॉन योजना शुरू की है। जिसके तहत देश भर के गाँव, स्कूलों व जिला स्तर पर कानूनी जागरूकता शिविर लगा कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावो और इससे जुड़े पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
संस्थान के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी तौर पर जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा में मिलने वाली जानकारी के साथ-साथ कानून के व्यावहारिक पक्ष को समझने का अवसर भी मिलता है। प्रिंसिपल डॉ. जसवंत सिंह ने बताया कि संस्थान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के सहयोग से मुफ्त क़ानूनी सहायता व जागरूकता शिविर का आयोजन करवाता आ रहा है।
कॉर्डिनेटर अंशु जसवाल ने इस कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन पर सभी का धनयवाद किया। इस मोके पर संस्थान के सभी सहायक प्रोफेसर मौजूद रहे।