.
NationalMetro में अचानक बीमार हुआ लड़का, महिला ने दिखाई इंसानियत, लोग बोले...

Metro में अचानक बीमार हुआ लड़का, महिला ने दिखाई इंसानियत, लोग बोले – ‘मां का दिल है’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर मेट्रो के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कभी सीट को लेकर बहस, झगड़े या यात्रियों के अजीबो गरीब हरकते भी सामने आती है। वहीं मेट्रो में रील बनाने और अलग-अलग तरह का कंटेंट शूट करने का चलन भी देखने को मिलता है परंतु इस बार एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोई हंगामा नहीं बल्कि एक महिला की इंसानियत दिख रही है।

लड़के के लिए महिला ने छोड़ी सीट

वीडियो में एक लड़का मेट्रो के अंदर खड़ा है परंतु उसे सीधे से खड़ा नहीं हुआ जा रहा है। ऐसे में वह बार-बार अपना माथा पकड़ता हुआ भी नजर आ रहा है। उसकी स्थिति देखकर पास में बैठी हुई एक महिला अपनी सीट भी छोड़ देती है और उसको बैठने के लिए जगह दे देती है। इसके बाद में महिला और आस-पास मौजूद दूसरी महिला की ओर से लड़के की मदद का सिलसिला जारी रहता है।

बैठने की कोशिश करता दिखा लड़का

वायरल वीडियो की शुरुआत मेट्रो के अंदर सीन के साथ होती है। एक लड़का सीट के पास खड़ा हुआ नजर आता है। वहीं आस-पास दूसरे यात्री अपने सीटों पर बैठे हुए हैं। वीडियो में लड़का आम तौर पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। वो बार-बार अपना माथा पकड़ता हुआ भी नजर आता है। वहीं कुछ देर के बाद मेट्रो के गेट के पास खड़े रहने में परेशानी होने के चलते बैठने की कोशिश भी करता दिखता है।

लड़के के लिए छोड़ी महिला ने सीट

उस लड़के की हालत देखकर महिला ने सीट छोड़ दी। वह अपनी सीट से उठ जाती है। इसके साथ ही लड़के को बैठने के लिए अपनी जगह देती है। शुरुआत में लड़का थोड़ा झिझकता भी दिखता है परंतु महिला जैसे ही सीट छोड़ देती है तो वो वहां पर बैठ जाता है परंतु महिला खुद उसके पास ही खड़ी रहती है।

महिलाओं ने की लड़के की मदद

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़के के पास एक महिला भी बैठी थी। उस महिला ने उसको पानी के लिए बोतल दी। बोतल लेकर लड़का पानी पीता हुआ भी नजर आ रहा है। वीडियो के अंत में महिला उसको कुछ खाने के लिए भी देती है। ऐसे ही पूरे वीडियो में अलग-अलग समय पर महिलाएं लड़के की मदद करती हुई भी दिखती हैं।

लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर की तारीफ

वीडियो जैसे ही सामने आया उसके बाद सभी यूजर्स महिलाओं की तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘कितनी दयालु महिला है’।

अन्य ने लिखा कि – ‘इंसानियत अभी भी जिंदा है’।

एक ने लिखा कि – ‘क्योंकि वो एक मां है और मां ही एक बच्चे का दर्द महसूस कर सकती है। नारी शक्ति की जय हो’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Delhi High Court ने SGPC के गुरबानी प्रसारण को लेकर सुनाया फैसला

टीवी चैनल पर प्रसारित होने से किया मना नई...

Shweta Tiwari संग अफेयर पर तोड़ी Vishal Aditya Singh ने चुप्पी, बोले – ‘कोई बोलेगा तो फाड़ के रख दूंगा’

मनोरंजन: टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह इन दिनों खूब...

Punjab News: अब इस जगह नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

फतेहगढ़ साहिब: सीएम भगवंत मान और डीजीपी के द्वारा...

सुखबीर बादल का हमले के बाद आया बयान, कहा- न डरया ते न ही डरूंगा…, देखें Live

नादेड़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के...

Delhi High Court ने SGPC के गुरबानी प्रसारण को लेकर सुनाया फैसला

टीवी चैनल पर प्रसारित होने से किया मना नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा श्री हरमंदिर साहिब में प्रसारित...

Shweta Tiwari संग अफेयर पर तोड़ी Vishal Aditya Singh ने चुप्पी, बोले – ‘कोई बोलेगा तो फाड़ के रख दूंगा’

मनोरंजन: टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर रोहित शेट्टी के शो...

Punjab News: अब इस जगह नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

फतेहगढ़ साहिब: सीएम भगवंत मान और डीजीपी के द्वारा पिछले 1 मार्च 2025 से साल से युद्ध नशा विरुद्ध...

ज्ञानी रघुबीर सिंह की कार पर गोली चलने के मामले में सीपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह के घर के बाहर खड़ी कार...