.
AmritsarPunjab News: DMU की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें...

Punjab News: DMU की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कोट खालसा में रेलवे गेट बंद होने के बावजूद एक व्यक्ति ने साइकिल से रेलवे लाइन पार करने की कोशिश की। इस दौरान DMU ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी, इसलिए पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गेट से एक DMU पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। इस दौरान गेट बंद था और एक व्यक्ति गेट के नीचे से साइकिल लेकर रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है। उसके पास से एक साइकिल मिली है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान से जुड़े कोई दस्तावेज, फोटो या अन्य जानकारी नहीं मिली है। पुलिस आसपास के इलाकों और धार्मिक स्थलों के जरिए भी मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को GRP मुर्दाघर में रखा है, जहां पहचान के लिए उसे लगभग 72 घंटे तक रखा जाएगा। अगर इस दौरान भी मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि रेलवे गेट बंद होने पर किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और गेट के नीचे या बंद रास्ते से रेलवे लाइन पार करने की कोशिश न करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बारबेक्यू में हॉस्पिटैलिटी स्टाफ के भरे जाएँगे 100 पद, साक्षात्कार 18 को रोजगार कार्याल ऊना में

ऊना,सुशील पंडित: बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध...

हरियाणा सरकार ने Re-Employement मामलों के लिए किया समिति का पुनर्गठन

समिति की सिफारिशों के आधार पर होगी कार्रवाई चंडीगढ़: हरियाणा...

स्वतंत्रता दिवस-2026 पर 433 कैदियों को सजा में मिलेगी छूट

शिमला: स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार...

आरजी कर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक को थाने के बाहर भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की दुष्कर्म-हत्या पीड़िता की...

बारबेक्यू में हॉस्पिटैलिटी स्टाफ के भरे जाएँगे 100 पद, साक्षात्कार 18 को रोजगार कार्याल ऊना में

ऊना,सुशील पंडित: बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बारबेक्यू नेशनल हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड की ओर...

हरियाणा सरकार ने Re-Employement मामलों के लिए किया समिति का पुनर्गठन

समिति की सिफारिशों के आधार पर होगी कार्रवाई चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सरकारी सेवाओं में री-एम्पलायमेंट से जुड़े मामलों की...

स्वतंत्रता दिवस-2026 पर 433 कैदियों को सजा में मिलेगी छूट

शिमला: स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कानून के तहत पात्र दोषसिद्ध कैदियों को उनकी सजा...

डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर की ‘ढाई अक्षर पत्र लेखन प्रतियोगिता’ का आयोजन, 31 अक्टूबर तक जमा करवा सकते हैं प्रविष्टियां

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए नागरिकों से भागीदारी की अपील ऊना,सुशील पंडित: भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर...