चंडीगढ़ः सेक्टर 17 ताज होटल में सस्पेक्टेड डिवाइस मिलने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, क्विक रिएक्शन टीम, बम स्क्वाड, सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा ताज होटल में जांच की जा रही है।
चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया की ताज होटल के सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी है कि होटल के लोन एरिया में कोई सस्पेक्ट डिवाइस देखा गया है। पुलिस की टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तलाशी के बाद पुलिस टीम ने होटल के अंदर से एक डमी बम बरामद किया। इसी के साथ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अपने आसपास अगर कोई भी सस्पेक्ट चीज या बैग कुछ भी ऐसा देखते हैं तो तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दें।
बाद में पता चला कि यह पूरी कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस की ओर से 15 अगस्त के मद्देनजर की गई मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। इस अभ्यास के जरिए पुलिस ने यह जांचा कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी महत्वपूर्ण स्थान पर बम होने की सूचना मिलने पर पुलिस कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस ने जांचा कि किसी महत्वपूर्ण स्थान पर बम होने की सूचना मिलने पर टीमें कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती हैं। साथ ही, संबंधित थाना पुलिस, ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड के बीच समन्वय की भी जांच की गई। होटल को घेरने, लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, इलाके को सुरक्षित करने और संदिग्ध वस्तु की तलाश करने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।
चंडीगढ़ पुलिस की ओर से केवल होटल ताज में ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी मॉक ड्रिल की जा रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी, रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर सुरक्षा अभ्यास किया जा रहा है। इन जगहों का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस यह जांच रही है कि किसी संदिग्ध वस्तु, बम या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलने पर टीमें कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकती हैं।