.
PhagwaraJalandhar के पड़ोसी जिले में व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

Jalandhar के पड़ोसी जिले में व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः शहर के थाना सतनामपुरा के अधीन आते निकटवर्ती गांव मोली में व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। दरअसल, देर रात कुएं के पास सो रहे व्यक्ति पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला करके कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 68 वर्षीय एस गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। परिवार की बहू सिमरनजीत कौर के अनुसार, पिता रोज़ाना कुएं के पास सोते थे और देर रात भी वह वहीं सो रहे थे। ऐसे में जब सुबह मां कुएं पर पानी लेने गई तो पता चला कि किसी ने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी थी।

इस दौरान गांव के मौजूदा सरपंच अमनदीप कुमार ने बताया कि इस घटना से जहां गांव में शोक की लहर है, वहीं उन्होंने कहा कि मृतक गुरचरण सिंह और उनका परिवार बहुत मिलनसार था और उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा और डीएसपी फगवाड़ा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा भेज दिया। इस मौके पर एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति की गर्दन पर गहरा घाव है। मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना को लेकर टीमें तैनात कर दी गई है। हत्या के पीछे क्या कारण था, फिलहाल यह जांच का विषय है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कूल फीस संशोधन बिल पेश, इतने साल से पहले नहीं बदली जाएंगी वर्दी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के सोमवार आखिरी...

Jalandhar News: Gujral Immigration के बाहर किसानों का धरना, 11.5 लाख रुपये को लेकर विवाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: इमीग्रेशन एजेंटों की कथित धोखाधड़ी और मनमानी...

गांव में शहर जैसी सुविधाएं प्रदान करने का पूरा प्रयास कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन चौकी नेरवा का किया वर्चुअल लोकार्पण शिमला:...

कितना Safe है Open AI का नया Model? कंपनी ने खुद जताई चिंता

टेक्नोलॉजी: इन दिनों एआई मॉडल लगातार एडवांस हो रहे...

क्लब में DJ की धुन पर बीट के हिसाब से चले लात-घूंसे

लखनऊः जन्नत एक्स बिस्ट्रो एंड बार में 2 गुटों...

Punjab News: स्कूल फीस संशोधन बिल पेश, इतने साल से पहले नहीं बदली जाएंगी वर्दी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के सोमवार आखिरी दिन काफी अहम रहने वाला है। सदन में सरकार की...

Jalandhar News: Gujral Immigration के बाहर किसानों का धरना, 11.5 लाख रुपये को लेकर विवाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: इमीग्रेशन एजेंटों की कथित धोखाधड़ी और मनमानी का मामला सामने आया है। 'गुजराल इमीग्रेशन' के दफ्तर के...

गांव में शहर जैसी सुविधाएं प्रदान करने का पूरा प्रयास कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन चौकी नेरवा का किया वर्चुअल लोकार्पण शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम...

कितना Safe है Open AI का नया Model? कंपनी ने खुद जताई चिंता

टेक्नोलॉजी: इन दिनों एआई मॉडल लगातार एडवांस हो रहे हैं। कई कंपनियां आज तक ऐसे एआई मॉडल्स को बना...