.
Unaहटली-जसाना और कुरयाला वार्ड से कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो बीडीसी...

हटली-जसाना और कुरयाला वार्ड से कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो बीडीसी सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा हाथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से बीडीसी सदस्य शेर सिंह तथा कुरयाला वार्ड से बीडीसी सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेर सिंह और अरुण कुमार ने कहा कि उन्होंने विधायक विवेक शर्मा की कार्यशैली और कुटलैहड़ क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विधायक विवेक शर्मा लगातार क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने के साथ-साथ सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। साथ ही जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

दोनों नेताओं ने कहा कि राजनीति केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने का माध्यम नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही एक जनप्रतिनिधि की वास्तविक पहचान है। विधायक विवेक शर्मा लगातार आम लोगों के बीच रहकर काम कर रहे हैं और इसी कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। शेर सिंह और अरुण कुमार ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी पंचायत और वार्ड से विधायक विवेक शर्मा को प्रचंड बहुमत दिलाया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता विकास कार्यों का मूल्यांकन करती है और आगामी चुनाव में कुटलैहड़ की जनता विकास के आधार पर अपना जनादेश देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। दर्जनों समर्थकों के कांग्रेस में आने से हटली-जसाना और कुरयाला क्षेत्र में पार्टी के जमीनी संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात भी कही गई।

हर कार्यकर्ता को मिलेगा पूरा मान-सम्मान : विवेक शर्मा

विधायक विवेक शर्मा ने शेर सिंह, अरुण कुमार और उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए सभी समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होता है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस हमेशा आम जनता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।विधायक ने नए साथियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को सामने लाएं और विकास कार्यों को गति देने में सहयोग करें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

पीर निगाह मंदिर को लेकर सियासी संग्राम तेज

ऊना,सुशील पंडित: पीर निगाह मंदिर के संचालन और सरकारीकरण को...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल के साथ जालंधर पहुंचे। स्वतंत्रा...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 7 अगस्त 2026 को दो वाहनों...