.
FirozpurPunjab News: खेतों में बस पलटने से BSF के 6 जवान घायल

Punjab News: खेतों में बस पलटने से BSF के 6 जवान घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः फिरोजपुर-पट्टी रोड पर मालवा-माझा को जोड़ने वाले पुल बंडाला के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक बड़ा हादसा हुआ। हुसैनीवाला से खेमकरण हेडक्वार्टर की ओर जा रही बीएसएफ की एक बस सामने से आ रहे ट्राले को ओवरटेक करते समय संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे धान के खेतों में पलट गई।

हादसे के दौरान बस में सवार बीएसएफ के 6 जवान घायल हो गए। मौके पर मौजूद साथी जवानों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बीएसएफ के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खुशकिस्मती यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बीएसएफ के इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि बस हुसैनीवाला से हेड क्वार्टर खेमकरण जा रही थी, जिसमें कुल 34 जवान सवार थे। जब बस मालवा-माझा पुल बंडाला के पास पहुंची, तो आगे आ रहे ट्राले को ओवरटेक करते समय चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके कारण बस गहरे खेतों में जाकर पलट गई। बीएसएफ के जवानों ने क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद हादसाग्रस्त बस को खेतों से बाहर निकाला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

AISA नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, छात्रों से बात करने को तैयार सीएम सोरेन

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन...

IIIT ऊना में ICIC3S 2026 का शुभारंभ, 1,054 शोध-पत्र प्राप्त, स्वीकृति दर केवल 11 प्रतिशत

ऊना,सुशील पंडित: उत्कृष्ट शोध और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र...

राज्यपाल ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दिल्ली स्थित हिमाचल एम्पोरियम का दौरा किया

7 अगस्त स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत का स्मरण...

सुरक्षित एवं भयमुक्त कार्यस्थल हर महिला का है अधिकार- Dr. Priyanka Saini

चंडीगढ़: महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक संवेदनशील...

AISA नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, छात्रों से बात करने को तैयार सीएम सोरेन

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा...

कुटलैहड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में गरजे विधायक विवेक शर्मा, बोले- हर गारंटी पूरी कर रही सरकार

वित्तीय संकट और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 10 अगस्त के बाद बीपीएल परिवारों को...

IIIT ऊना में ICIC3S 2026 का शुभारंभ, 1,054 शोध-पत्र प्राप्त, स्वीकृति दर केवल 11 प्रतिशत

ऊना,सुशील पंडित: उत्कृष्ट शोध और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र में अपनी बढ़ती पहचान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सूचना...

राज्यपाल ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दिल्ली स्थित हिमाचल एम्पोरियम का दौरा किया

7 अगस्त स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत का स्मरण करवाता हैः राज्यपाल शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रीय...