.
Nationalचलती कार में लगी आग, जलकर युवक की मौत

चलती कार में लगी आग, जलकर युवक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में रात करीब 11:30 बजे एक चलती जेन कार में आग लगने से एक युवक की जलकर मौत हो गई। यह घटना सरैया मोड़ के पास हुई। युवक कार से बाहर नहीं निकल सका। मौके पर कार के अंदर केवल कंकाल बचा था। घटना की सूचना मिलते ही बख्शी का तालाब पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार सवार युवक की जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि देर रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर एक कार में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कार पूरी तरह से जल रही थी। आग बुझाने के बाद कार का दरवाजा खोलकर देखा गया तो भीतर ड्राइविंग सीट पर एक शख्स पूरी तरह जला मिला। सीट पर सिर्फ कंकाल पड़ा था। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

इसके बाद फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगाया। इसमें मालूम हुआ कि कार खुर्रमनगर निवासी हमीदुल के बेटे अलमाश के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने फोन कर अलमाश से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। एसीपी ने बताया कि कार मालिक के घरवालों से पूछताछ की जा रही है। कार में आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं पर मामले की पड़ताल की जा रही है। शव की पहचान के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आवारा सांड का कहरः बाइक सवार पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

राजकोटः गुजरात के राजकोट में जसदन शहर में चितलिया...

Jalandhar News: डेढ़ मिनट में कार सवार चोर महिंद्रा पिकअप गाड़ी लेकर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ...

Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

Punjab News: घर की छत गिरने से महिला की मौत

लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब के निकटवर्ती गांव शताबगढ़ में भारी...

बारिश और लैंडस्लाइड से 145 सड़कें, 224 ट्रांसफार्मर और 14 पेयजल योजनाएं प्रभावित, देखें वीडियो

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से की ये अपील शिमलाः हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश...

आवारा सांड का कहरः बाइक सवार पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

राजकोटः गुजरात के राजकोट में जसदन शहर में चितलिया रोड पर कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास आवारा सांड का कहर...

Jalandhar News: डेढ़ मिनट में कार सवार चोर महिंद्रा पिकअप गाड़ी लेकर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अब घरों के बाहर वाहन...

Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात पुलिस और बीएसएफ ने संयुक अभियान के दौरान एक...