.
EntertainmentSalman-Alvirah Khan की बढ़ी मुश्किलें, कानूनी पचड़ें में फंसा खान परिवार, चंडीगढ़...

Salman-Alvirah Khan की बढ़ी मुश्किलें, कानूनी पचड़ें में फंसा खान परिवार, चंडीगढ़ कोर्ट ने भेजा नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर और उनकी बहन अलवीरा खान दोनों ही कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन ज्यूलरी शोरूम से जुड़े हुए कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। चंडीगढ़ की जिला अदालत की ओर से सलमान खान, उनकी बहन अलवीर और कंपनी स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों समेत बाकी लोगों को लीगल नोटिस भेजा है। कोर्ट ने सभी को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर 5 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने और पेश होने को कहा है।

अरुण गोयल ने दर्ज की शिकायत

बता दें कि यह मामला मनीमाजरा के रहने वाले एक बिजनेसमैन अरुण गोयल के द्वारा दायर की गई याचिका के बाद सामने आया है। उन्होंने सलमान खान, अलवीरा और संबंधित कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज की है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर ज्यूलरी शोरुम खुलवाने के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी। इसके कारण उन्हें करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी क्षेत्र में करीबन 3 करोड़ रुपये की लागत से बीइंग ह्यूमन ज्यूलरी का शोरुम खोला था।

इसके लिए उन्होंने स्टाइल एंड क्यूटेंट जूलरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट किया था। उनका यह कहना था कि कंपनी की सभी शर्तों का पालन किया गया। शोरुम तैयार करने में करीबन 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा बीइंग ह्यूमन ब्रांड के ज्यूलरी भी स्टोर में रखी गई है।

फरवरी 2020 से बंद पड़ा है स्टोर

शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि कंपनी से जुड़े हुए 6 लोगों ने उनको गलत भरोसा देकर शोरुम खुलवाया था। शोरुम शुरु होने के बाद कंपनी की ओर से साथ ही नहीं मिला। शिकायतकर्ता का ये भी आरोप है कि जिस स्टोर से उन्हें बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्यूलरी की सप्लाई भी होनी चाहिए वो फरवरी 2020 से बंद पड़ा है। इसके चलते उन्हें नया सामान नहीं मिल सका और कारोबार सारा प्रभावित हो गया है।

अरुण ने कहा है कि – ‘मुझे 3 करोड़ का नुकसान हो गया है। मैं 2021 से पुलिस के पास गया था लेकिन उन्होंने कहा था कि सिविल कोर्ट में जाओ जो मैंने 2023 में किया मैंने सभी डॉक्यूमेंट्स भी दिए हैं। 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का वित्तीय नुकसान और शारीरिक तनाव भी मैंने सहा है’।

बता दें कि कोर्ट की ओर से जो नोटिस सलमान खान, अलवीरा खान और कंपनी को जारी हुआ है उस पर कोई भी प्रतिक्रिया अभी खान परिवार की ओर से सामने नहीं आई है।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर...

1 हजार रुपये के लिए पति बना पत्नी का कातिल, मारपीट में गई महिला की जान

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बेहद दर्दनाक...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला - कृष्ण लाल पंवार चण्डीगढ़: संत शिरोमणि गुरु...