.
Haryana Govtहरियाणा सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के...

हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तुरंत प्रभाव से सभी सरकारी फाइलें एवं पत्राचार होंगे डिजिटल माध्यम से संचालित

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने डिजिटल सुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, प्राधिकरणों, जिला एवं अधीनस्थ कार्यालयों में तुरंत प्रभाव से ई-ऑफिस प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब सभी सरकारी फाइलों एवं आधिकारिक पत्राचार का निपटान और आवागमन केवल ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्डों एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों तथा विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को निर्देश जारी किए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार ई-ऑफिस, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित एक प्रमुख ई-गवर्नेंस प्रणाली है, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली को पेपरलेस, पारदर्शी, दक्ष और जवाबदेह बनाना है। हरियाणा में यह प्रणाली वर्ष 2017 से चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है, जिससे फाइलों के निपटान में तेजी, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार तथा पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिला है।

मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को अपने अधीन कार्यालयों में ई-ऑफिस का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, आवश्यक यूजर आईडी, डिजिटल सिग्नेचर, कर्मचारियों के प्रशिक्षण तथा सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी कार्यों का अधिकतम निपटान डिजिटल माध्यम से किया जाए, भौतिक फाइलों के उपयोग को न्यूनतम रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर विभाग एनआईसी हरियाणा, हारट्रॉन अथवा राज्य की ई-ऑफिस सहायता टीम से तकनीकी सहयोग प्राप्त करें। सभी विभागों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें Live

जालंधरः महानगर के भार्गव कैंप इलाके में कई राउंड...

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम...

Punjab News: पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाजों पर राजा वडिंग ने कसा तंज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और...

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान...

Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें Live

जालंधरः महानगर के भार्गव कैंप इलाके में कई राउंड गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां, फायरिंग होते...

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक (उत्तर क्षेत्र)...

Punjab News: पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाजों पर राजा वडिंग ने कसा तंज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल आज फ़िरोज़पुर पहुँचे। वे ज़िला...

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल को हब बनाने के लिए सरकार ने तैयार की योजनाएंः विपुल गोयल

चंडीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र भारत...