.
Haryana Govtसीएम की हर घोषणा जमीन पर उतारे अधिकारी : सहकारिता मंत्री अरविंद...

सीएम की हर घोषणा जमीन पर उतारे अधिकारी : सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

700 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की समीक्षा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गोहाना विकास रैली में क्षेत्र के लिए की गई 700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास घोषणाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सहकारिता मंत्री ने मंगलवार को गोहाना में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से न केवल अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा, बल्कि प्रत्येक घोषणा की वर्तमान स्थिति, स्वीकृति प्रक्रिया, एस्टीमेट और कार्य शुरू होने की स्थिति की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका लाभ समयबद्ध तरीके से लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी। यदि किसी घोषणा के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अड़चन आ रही है तो अधिकारी बिना संकोच उनके संज्ञान में लाएं, ताकि उसका तत्काल समाधान करवाया जा सके।

गोहाना क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं सुधार, पेयजल व्यवस्था, गलियों के निर्माण, स्टेडियम समेत विभिन्न विकास कार्यों को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की वास्तविक स्थिति जानी। बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, क्योंकि इनका सीधा संबंध आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी  कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी : मिंका 

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्य करने की घोषणा...

Haryana News: बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 21 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या...

13 एकड़ में बनेगा ITR, हर वर्ष हजारों प्रशिक्षित चालक होंगे तैयार – Anil Vij

चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा...

आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण में कौशल विकास की भूमिका महत्त्वपूर्ण

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जन शिक्षण संस्थान,...

हरियाणा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा को गुरुग्राम से CM Saini ने किया रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती...

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी  कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी : मिंका 

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्य करने की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। जिसमें विधायक विवेक शर्मा की...

Haryana News: बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 21 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए  24...

13 एकड़ में बनेगा ITR, हर वर्ष हजारों प्रशिक्षित चालक होंगे तैयार – Anil Vij

चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, कुशल चालकों की उपलब्धता...