JalandharJalandhar News: पंप पर पार्षद के भाई के हंगामे की CCTV आई...

Jalandhar News: पंप पर पार्षद के भाई के हंगामे की CCTV आई सामने, दफ्तर में मचाया उत्पात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के 120 फुटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार में 2 बार 300-300 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद भी फ्यूल मीटर की सुई नहीं उठने पर पार्षद के भाई का कर्मियों से विवाद हो गया था। वहीं इस विवाद की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि पार्षद का भाई और अन्य महिलाएं व नौजवान दफ्तर में घुसकर जमकर हंगामा करते है। हैरानी की बात यह है कि दफ्तर में पुलिस की मौजूदगी में यह हंगामा होता है और पुलिस दफ्तर में बैठी महिला सहित स्टाफ के सदस्यों को दूसरे कमरे में भेज देती है, लेकिन उसके बावजूद पार्षद के भाई सहित अन्य लोग पुलिस के साथ बात करते हुए दिखाई दे रहे है।

पंप के स्टाफ को दूसरे कमरे में भेजकर पुलिस कर्मियों ने कमरा बंद कर दिया और स्थिति को नियंत्रित किया। पार्षद ने बताया कि उसका भाई 1 120 फुटी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल डालने के लिए आया था। उसने कार में 300 रुपए का पेट्रोल डलवाया, लेकिन कार की सुई नहीं उठी। जिसके बाद उसने कुछ समय के बाद फिर 300 का पेट्रोल डलवाया सुई फिर नहीं तो उठी तो उसने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले व्यक्तियों से बातचीत की। आरोप है कि पंप कर्मियों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। जिसके बाद मामले को लेकर पीड़ित ने भाई को बताया तो वह साथियों सहित पेट्रोल पंप पर बात करने के लिए पहुंच गए।

आरोप है कि पेट्रोल पंप पर बैठी महिला ने उसके साथ भी बदतमीजी, जिसके बाद हंगामा होना शुरू हो गया। पार्षद ने पुलिस पेट्रोल पंप की मशीन चेक करवाने की गुहार लगाई है ताकि किसी ओर से धोखा न हो। वहीं थाना 5 के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप पर हंगामा हो रहा है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत करवाया। उन्होंने कहा की पेट्रोल पंपों के मालिक को बुलाया जाएगा और चेक करवाया जाएगा की मशीन में कोई प्रॉब्लम तो नहीं है और वह मिली शिकायत के बयानों के आधार पर बनती करवाई करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 7वीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की गलत हरकत, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी...

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

पर्यावरण के प्रति सजग नागरिक तैयार करने में विश्वविद्यालयों...

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित

ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा चंडीगढ़: हरियाणा ऑर्बिटल...

CM Saini की अध्यक्षता में हुई मीटिंग, डेवलेपमेंट प्लान पर किए गया विचार

चंडीगढ़: हरियाणा में भूमि के उपयोग, शहरी विकास और...

Punjab News: 7वीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की गलत हरकत, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव जुगियाल में एक सातवीं क्लास की छात्रा के...

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

पर्यावरण के प्रति सजग नागरिक तैयार करने में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर बल दिया शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता आज एपीजी...

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित

ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा चंडीगढ़: हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।...

भाजपा का अभेद्य किला ढहा, इतने वोटों से प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा का चुनाव जीता

बिहार की रजनीति में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। जहां, बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे...