Haryana Govtरेवाड़ी में तीन रेलवे फाटकों के स्थान पर बनेगा एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज,...

रेवाड़ी में तीन रेलवे फाटकों के स्थान पर बनेगा एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज, यातायात होगा सुगम और सुरक्षित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में रेवाड़ी जिले में स्थित तीन व्यस्त रेलवे लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज (Integrated ROB) के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत शहर में लंबे समय से रेलवे फाटकों के कारण लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा तथा यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनेगा।

हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSRDC) द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 207.29 करोड़ रुपये है। बैठक में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद रेलवे फाटकों के बार-बार बंद रहने से होने वाली देरी समाप्त होगी और वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से हो सकेगा। इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को विशेष सुविधा मिलेगी।

परियोजना के अंतर्गत दो लेन एवं चार लेन रेलवे ओवरब्रिज के साथ आवश्यक स्थानों पर रोड अंडरब्रिज (RUB), सर्विस रोड तथा अन्य आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे सड़क और रेलवे यातायात पूरी तरह अलग हो जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना में उल्लेखनीय कमी आएगी और सड़क सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।

यह परियोजना रेवाड़ी शहर में यातायात का दबाव कम करने, यात्रा समय और वाहन संचालन लागत में कमी लाने तथा क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, इससे औद्योगिक, व्यापारिक एवं शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी, जिससे रेवाड़ी जिले की आर्थिक गतिविधियों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 7वीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की गलत हरकत, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी...

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

पर्यावरण के प्रति सजग नागरिक तैयार करने में विश्वविद्यालयों...

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित

ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा चंडीगढ़: हरियाणा ऑर्बिटल...

CM Saini की अध्यक्षता में हुई मीटिंग, डेवलेपमेंट प्लान पर किए गया विचार

चंडीगढ़: हरियाणा में भूमि के उपयोग, शहरी विकास और...

Punjab News: 7वीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की गलत हरकत, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव जुगियाल में एक सातवीं क्लास की छात्रा के...

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

पर्यावरण के प्रति सजग नागरिक तैयार करने में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर बल दिया शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता आज एपीजी...

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित

ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा चंडीगढ़: हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।...

भाजपा का अभेद्य किला ढहा, इतने वोटों से प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा का चुनाव जीता

बिहार की रजनीति में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। जहां, बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे...