JalandharJalandhar सहित 12 शहरों में सरकार करवाएंगी 'हमारे राम' नाटक का मंचन,...

Jalandhar सहित 12 शहरों में सरकार करवाएंगी ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन, यहां से मिलेंगे पास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से 12 शहरों में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन करवाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी। नाटक देखने के लिए दर्शकों को फ्री पास उपलब्ध कराए जाएंगे। पास BookMyShow और सनातन सेवा समिति के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे। हले शो का आयोजन मोहाली की एमिटी यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। वहीं 12 शहरों में मोहाली, बठिंडा, फिरोजपुर, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, पठानकोट, अमृतसर, पटियाला, खन्ना, लुधियाना और संगरूर शामिल हैं। इस श्रृंखला के तहत प्रदेशभर में 41 शो आयोजित किए जाएंगे। नाटक करीब 3 घंटे का है और इसमें कोई इंटरवल नहीं होगा। शंकर महादेवन, सोनू निगम, कैलाश खेर और आशुतोष राणा ने इसके संगीत और गानों में योगदान दिया है।

‘हमारे राम’ नाटक की खास बात यह है कि कहानी सिर्फ भगवान राम की नहीं, बल्कि रामायण के अनछुए पहलुओं को भी दिखाती है। लव-कुश के सवाल और राम-रावण के संवाद इसकी खासियत हैं। इस नाटक में आशुतोष राणा रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि राहुल आर. भुच्च्चर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। हाई-टेक वीएफएक्स, शानदार लाइटिंग, बड़ी एलईडी स्क्रीन, एरियल एक्ट और 50 से ज्यादा कलाकारों की प्रस्तुति इसे खास बनाती है।

मामले की जानकारी देते हुए पंजाब हेरिटेज एवं टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के अध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि इस शो की बुकिंग काफी ज्यादा है। सरकार को बड़ी मुश्किल से शो की तारीखें मिली हैं। इसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी और पहले दो दिन शो मोहाली में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शो के लिए सबसे बेहतरीन ऑडिटोरियम का चयन किया गया है। इसमें रामायण के सभी कांडों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नाटक को देखने आने वालों में करीब 65 फीसदी युवा होते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 7वीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की गलत हरकत, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी...

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

पर्यावरण के प्रति सजग नागरिक तैयार करने में विश्वविद्यालयों...

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित

ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा चंडीगढ़: हरियाणा ऑर्बिटल...

CM Saini की अध्यक्षता में हुई मीटिंग, डेवलेपमेंट प्लान पर किए गया विचार

चंडीगढ़: हरियाणा में भूमि के उपयोग, शहरी विकास और...

Punjab News: 7वीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की गलत हरकत, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव जुगियाल में एक सातवीं क्लास की छात्रा के...

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

पर्यावरण के प्रति सजग नागरिक तैयार करने में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर बल दिया शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता आज एपीजी...

HORC का पाटली-मानेसर-एमएसआईएल रेल लिंक संचालित

ट्विन टनल का 67 प्रतिशत निर्माण पूरा चंडीगढ़: हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।...

भाजपा का अभेद्य किला ढहा, इतने वोटों से प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा का चुनाव जीता

बिहार की रजनीति में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। जहां, बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे...