पंचकूला: श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) पंचकूला की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-14 स्थित सांवरा स्वीट्स में ट्रस्ट के प्रधान दिनेश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ, जिसमें ट्रस्ट के अधिकांश सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान ट्रस्ट की आगामी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधान दिनेश बंसल ने बताया कि ट्रस्ट के सौजन्य से 21 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए श्री मेहंदीपुर धाम की बस यात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी ट्रस्टी सदस्यों से अपील की कि जो श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन करना चाहते हैं, वे शीघ्र अपना नाम एवं सीट संख्या दर्ज करवा दें, ताकि यात्रा की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जा सकें। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 19 सितंबर को भव्य विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए बैठक में सदस्यों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में युवराज गोयल, एडवोकेट मनोज वशिष्ठ, दिनेश गुप्ता, एडवोकेट हितेश्वर वशिष्ठ, मुकेश बंसल, हेमंत जिंदल, सीए नरेश सिंगला, पवन बंसल, रविंद्र गोयल, सुधीर दयाल अग्रवाल, पवन कुमार बंसल, करण गर्ग, नरेश शर्मा, रमन सिंगला, अशोक अग्रवाल, पंकज आहूजा, पुनीत बंसल, कनव गुप्ता, नरेश मित्तल, विजेंद्र गाहल्याण, विजय कुमार अग्रवाल, सतीश मंगला सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे।
