FirozpurPunjab News: नहीं थम रही गुटबाजी, कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी में पहुंचे...

Punjab News: नहीं थम रही गुटबाजी, कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी में पहुंचे सासंद चन्नी, जिला प्रधान गायब, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब में कांग्रेस की गुटबाजी लगातार दिन-ब-दिन बढ़ रही है। यह अब जमीनी स्तर पर भी गुटबाजी और बढ़कर सामने आ रही है। नगर परिषद पर काबिज हुई कांग्रेस के अध्यक्ष को ताजपोशी कराने के लिए पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी फिरोजपुर पहुंचे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के अंदर गुटबाजी खुलकर सामने आई। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह जी ने चरणजीत चन्नी के कार्यक्रम से किनारा कर लिया। फ्लेक्स बोर्डों से भी पंजाब अध्यक्ष गायब रहे। सभी नेताओं की फ्लेक्स बोर्ड पर लगाई गई तस्वीरों में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष की तस्वीर फ्लेक्स में नहीं लगाई गई।

एक तरफ जहां सासंद चरणजीत सिंह चन्नी अपने कांग्रेसी समर्थक नेताओं के साथ कार्यक्रम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रम कर रहे हैं। फिरोजपुर पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पंजाब में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने मंच से अन्य सभी नेताओं का नाम लेकर कांग्रेस को मजबूत करने की बात की, लेकिन पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का नाम नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि सभी बड़े लीडर कांग्रेस के पास हैं, उन्हें किसी और की जरूरत नहीं है और कुछ महीनों में ही पंजाब में सरकार बनाकर कांग्रेस पार्टी मजबूत होकर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में जिन नगर परिषदों पर धक्के से विपक्ष पार्टी काबिज हुई है। ऐसे में कांग्रेस सरकार आने पर वे सभी नगर परिषदें भंग कर दोबारा चुनाव करवाए जाएंगे। चरणजीत सिंह चन्नी फिरोजपुर में कांग्रेस पार्टी के नगर परिषद के नए बने अध्यक्ष की ताजपोशी करवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन जिस तरह गुटबाजी उभर कर सामने आई, उससे कांग्रेस की दरारें और बढ़ गई हैं और आने वाले चुनावों में जिसका बड़ा नुकसान कांग्रेस को झेलना पड़ सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ओवरलोडेड टिपरों और खतरनाक पेड़ों से लोग हुए परेशान, हो रहे हादसे, देखें वीडियो

होशियारपुरः साहिबजादा बाबा फतेह सिंह तरना दल बजवाड़ा और...

श्री मेहंदीपुर धाम रवाना होगी बस यात्रा, 19 को होगी विशाल भजन संध्या, देखें वीडियो

पंचकूला: श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) पंचकूला की...

झाड़ियों में मिला युवक का शव बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 28 के झाड़ियों में नौजवान का शव...

Jalandhar सहित 12 शहरों में सरकार करवाएंगी ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन, यहां से मिलेंगे पास

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से 12 शहरों में 'हमारे राम' नाटक का मंचन करवाया जा रहा है।...

Punjab News: ओवरलोडेड टिपरों और खतरनाक पेड़ों से लोग हुए परेशान, हो रहे हादसे, देखें वीडियो

होशियारपुरः साहिबजादा बाबा फतेह सिंह तरना दल बजवाड़ा और सभी स्थानीय निवासियों द्वारा मेहटीयाणा-कोट फतूह़ी और आदमपुर मुख्य मार्ग...

Punjab News: कांग्रेस के बाद भाजपा में दिखी अंदरूनी कलह, सभी पदों से दिए सामूहिक इस्तीफे, देखें वीडियो

होशियारपुरः कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह खत्म नहीं हुई कि अब भाजपा में भी यह अंदरूनी कलह देखने...

श्री मेहंदीपुर धाम रवाना होगी बस यात्रा, 19 को होगी विशाल भजन संध्या, देखें वीडियो

पंचकूला: श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) पंचकूला की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-14 स्थित सांवरा स्वीट्स में ट्रस्ट के प्रधान...