सीनियर सिटीजन से स्नेचिंग कर नाके की ओर भागे लुटेरे, फरार
जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन को लेकर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जगह-जगह पर नाकेबंदी की गई है। इस दौरान शरारती अनंसरों पर नकेल कसने के पुलिस की ओर से दावे भी किए जा रहे है, लेकिन पुलिस की चौकसी के बावजूद शहर में लूट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला सुबह पुलिस नाके से कुछ मीटर दूरी पर लवली स्वीट्स के नजदीक लकड़ी के टाल के बाहर से सामने आया है। जहां सीनियर सिटीजन व्यक्ति पर हमला करके स्नेचरों ने उसके गले से सोने की चैन छीन ली।
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि घटना को अंजाम देने के दौरान एक स्नेचर बाइक चला रहा है, जबकि दूसरा स्नेचर व्यक्ति पर हमला करके उससे चेन छीनकर भाग रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि पीड़ित विभु नारायण को स्नेचर ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और घटना को अंजान देने के बाद स्नेचर भगवान वाल्मीकि चौक की ओर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि पीसीआर की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान तो ले लिए लेकिन स्नेचरों को पकड़ने के लिए वायरलैस नहीं की गई। अगर वायरलैस हो जाती कुछ घंटों में स्नेचर पकड़े जा सकते थे।
बता देंकि आज सुबह अंबेडकर चौक और भगवान वाल्मीकि के बीच जाती सड़क पर सुबह 7.22 बजे बाइक सवार 2 स्नेचरों ने सैर कर रहे सीनियर सिटिजन विभु नारायण पर तेजधार हथियार से हमला करके उसके गले से 2 तोले की चेन व सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए। पीड़ित विभु नारायण ने बताया कि स्नेचरों ने उनकी गर्दन पर कोई नुकीली चीज से हमला कर गले से चेन छीन ली और उसे धक्का देकर स्नेचर फरार हो गए। इस हादसे में विभु की टांगों और बाजू पर चोटें आई है। बता दें कि इन दोनों चौंकों पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। जिसकी रिकार्डिंग पुलिस के पास रहती है। ऐसे में दोनों मेंन चौंकों पर नाका लगने के बावजूद स्नेचरों द्वारा दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देना शहर में पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल रहा है।