करनालः केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के भतीजे वैभव खट्टर का बुधवार को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वैभव करीब 20 से 25 दिन से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। जहां उपचार के वैभव की मौत हो गई। वहीं पूर्व सीएम के भतीजे की मौत की खबर को लेकर भाजपा में शोक की लहर छा गई।
इस दौरान कई नेताओं ने पूर्व सीएम से दुख सांझा किया। मनोहर लाल खट्टर के भाई एवं रोहतक के प्रीत विहार निवासी चरणजीत खट्टर को दो बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं। उनके बेटे वैभव खट्टर (गोरू) को ब्रेन ट्यूमर था। इसका उपचार करने के लिए उन्हें करीब 20-25 दिन पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वैभव खट्टर की उम्र करीब 30 वर्ष थी और वह अविवाहित थे। उन्होंने LLB पास की हुई थी और वो एडवोकेट थे। वैभव खट्टर के पिता चरणजीत खट्टर मनोहर लाल के छोटे भाई है। जिनका रोहतक के शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।