Punjab Govt
HomeNationalबैठक में अचानक बिगड़ी मंत्री की तबीयत, Hospital पहुंचे

बैठक में अचानक बिगड़ी मंत्री की तबीयत, Hospital पहुंचे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादूनः धामी कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद बैठक को बीच में छोड़कर चले गए। बताया गया मंत्री सुबोध उनियाल दून अस्पताल पहुंचे है। जहां वह अचानक खराब सेहत की जांच करवा रहे है। इसी बीच सचिवालय से बाहर निकलते समय रास्ते में मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें रोक कर हाल चाल पूछा।

जिस पर मंत्री उनियाल ने कहा कि उन्हें तबियत ठीक नहीं लग रही है। वहीं, मंत्री सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के पीआरओ दून अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल, दून अस्पताल में कैबिनेट मंत्री उपचार करवा रहे हैं। बता दें कि आज धामी कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए मंत्री सुबोध उनियाल सचिवालय पहुंचे थे। लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -