जालंधर, ENS: पंजाब में आज सुबह 8 बजे से पंचायती चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं जालंधर के देहात में झगड़े का मामला सामने आया है। दरअसल, लोहियां में गांव पंचायत चुनाव के दौरान गांव जलालपुर खुर्द में उस समय खूनी संघर्ष हो गया जब देर रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कार्यकर्ता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
सरपंच पद के उम्मीदवार भाई तरसेम सिंह कोमल ने कहा कि उनके साथी कुलदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह को दूसरे पक्ष ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है और उनका इलाज जालंधर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।